#विविध
August 23, 2025
सोशल मीडिया पर छाई हिमाचली महिला की छलांग, जानें जोखिम भरे वायरल वीडियो की बैकस्टोरी
विभाग नहीं देता जोखिम उठाने की सलाह
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला जोखिम उठाकर उफनते नाले को पार करती नजर आ रहीं हैं। वीडियो में महिला ने ऐसी छलांग लगाई है जो हर जगह चर्चा का विषय बन गई है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में दिख रही महिला कौन हैं और क्यों उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाली।
वीडियो में दिख रही महिला का नाम कमला है। कमला ने नाले को पार करने का जोखिम इसलिए उठाया क्योंकि वो 2 महीने के बच्चे को टीका लगाने गई थीं। छलांग लगाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पुल बादल फटने की वजह से बह चुका था।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शादी को लेकर फेसबुक पेज पर जारी की पोस्ट, जानें क्या दिया खास संदेश
अब आपका अगला सवाल ये होगा कि कमला क्या करती हैं जो वो टीका लगाने गईं थीं। दरअसल कमला महिला हेल्थ वर्कर हैं और ये वीडियो मंडी के चौहरघाटी का है। इसी से वीडियो की पूरी कहानी समझ में आने लगती है।
दरअसल बीते हफ्ते चौहराघाटी के एक सब सेंटर में टीकाकरण कैंप लगा था। इस कैंप में हुरंग गांव का 2 महीने का बच्चा टीकाकरण से वंचित रह गया था। इसी वजह से 20 अगस्त को कमला टीका लगाने बच्चे के घर जा रहीं थीं।
यह भी पढ़ें : आंखों के सामने पल भर में छिन गई रोजी-रोटी, 30 कमरों का भवन ताश के पत्तों की तरह बिखरा
उफनते नाले को पार करना कमला का शौक नहीं कर्म था। कमला ने अपने काम के लिए ये जोखिम उठाया। गौरतलब है कि बादल फटने से शिल्हबुधानी पंचायत के नालों में बाढ़ आ गई थी। इससे नाले पर लगा पुल भी बह गया था।
कमला की छलांग लगाने का वीडियो देख सब हैरान हैं क्योंकि अगर जरा सी चूक भी हो जाती तो कमला की जान जा सकती थी। जानकारी के मुताबिक विभाग से ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट: क्लियर किया SSB- प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं पिता
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पद्धर कहते हैं कि अगर विभाग का आदेश हुआ तो कमला का नाम पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। हालांकि ऑफिसर ने कमला के साहस को सराहा लेकिन उन्होंने कहा कि विभाग ऐसा करने की सलाह नहीं देता।