#विविध

November 4, 2025

हिमाचल ने खोया एक और जवान, पत्नी ने सैल्यूट कर दी अंतिम विदाई- बेटे ने संभाला तिरंगा

हृदय गति रुकने से निकले प्राण

शेयर करें:

Colonel Tejendra Singh

मंडी। हिमाचल प्रदेश सिर्फ देवों की धरती नहीं बल्कि वीरों की धरती भी है। जिस धरती पर वीर जन्म लेते हैं, उस धरती को वीरों के इस दुनिया से चले जाने का गम भी सहन करना पड़ता है। इस कड़ी में दिल्ली से एक बुरी खबर आई जिससे पूरे हिमाचल में शोक की लहर है, खासकर मंडी जिले में। मंडी जिले के रहने वाले कर्नल तेजेंद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज ही वे पंचतत्व में विलीन हुए। उनकी अंतिम यात्रा में तेजेंद्र सिंह अमर रहे के नारे दूर-दूर तक गूंजे। अंतिम यात्रा में पत्नी ने उन्हें सेल्यूट किया व बेटे ने तिरंगे को संभाला।

हृदय गति रुकने से हुआ कर्नल का निधन 

भारतीय सेना में कर्नल पद पर तैनात तेजेंद्र सिंह, उस वक्त दिल्ली में थे, जब हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। कर्नल वर्तमान में राष्ट्रीय राइफल्स में श्रीनगर में सेवाएं दे रहे थे। बता दें कि देर रात उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से घर लाया गया।

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार की किरकिरी- पेमेंट न मिलने पर ठेकेदार ने रेस्ट हाउस पर जड़ा ताला

अंतिम यात्रा में तेजेंद्र सिंह अमर रहे के नारे 

कर्नल तेजेंद्र सिंह, कर्नल रूपचंद के बेटे थे। आज उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में तेजेंद्र सिंह अमर रहे के नारे दूर-दूर तक सुनाई दिए। कर्नल के देहांत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिल्ली से श्रीनगर लौटने वाले थे कर्नल सिंह

गौरतलब है कर्नल मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के तरैमला के रहने वाले थे। कर्नल दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए श्रीनगर लौटने वाले थे कि इसी वक्त उन्हें हृदयाघात हो गया जिससे उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के फैसले को कोर्ट में चुनौती- कई कांग्रेस नेता भी कर चुके हैं विरोध, जानें मामला

कर्नल के निधन से क्षेत्र में है शोक की लहर 

जैसे ही दिल्ली से उनके देहांत की सूचना घर पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। मंगलवार सुबह पैतृक गांव के श्मशान घाट में पूरे सैनिक सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख