राजनीति

#विविध

May 25, 2025

हिमाचल DGP ने CM को लिखा पत्र- SP शिमला को सस्पेंड करने की सिफारिश, नहीं थम रही कलह

शिमला में संजीव गांधी और अतुल वर्मा के बीच खुला युद्ध,

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

dgp atul verma

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एसपी संजीव गांधी और डीजीपी अतुल वर्मा के बीच खुले टकराव ने प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और जनता तीनों को हिला दिया है। शनिवार दोपहर SP संजीव गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाए । जिसके बाद हर ओर ये चर्चा होने लगी और पुलिस प्रशासन पर कई तरह के प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए। 

संजीव गांधी के सस्पेंशन की मांग

एसपी के बयान के बाद डीजीपी अतुल वर्मा ने तुरंत सरकार को पत्र लिखकर संजीव गांधी को सस्पेंड करने की सिफारिश की है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे तक शिमला में मौजूद डीजीपी अचानक दिल्ली रवाना हो गए जहां वह सीएम सुक्खू से इस मामले पर सीधी बात करेंगे। पुलिस हेडक्वार्टर से मिली जानकारी के मुताबिक, संजीव गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सर्विस रूल्स का उल्लंघन माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी से मिले CM सुक्खू- लंबित धनराशि जारी करने सहित इन मुद्दों पर की चर्चा

CBI के हाथों पहुंचा विमल नेगी केस

इसी बीच बहुचर्चित विमल नेगी की संदिग्ध मौत के केस की जांच CBI को सौंप दी गई है। शुक्रवार को CBI की एक विशेष टीम शिमला पहुंची और केस से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेना शुरू किया। इस केस के लिए CBI ने दो अलग-अलग टीमें गठित की हैं।  एक की अगुवाई डीएसपी राजेश कुमार झा कर रहे हैं जबकि दूसरी का नेतृत्व आईपीएस जब्बार (डीआईजी, जम्मू-कश्मीर कैडर) करेंगे। ये टीमें फोरेंसिक, तकनीकी और घटनास्थल से जुड़ी सूचनाएं जुटाकर हाई-प्रोफाइल केस की परतें खोलने की तैयारी में हैं।

 

यह भी पढ़ें : सावधान! हिमाचल में मानसून से पहले तबाही : नाले में गाड़ियां बही, ऑरेंट अलर्ट पर 10 जिले

परिवार ने की  CBI जांच की मांग 

विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के पीछे राजनीतिक दबाव, पुलिस अफसरों की अदावत और केस मैनेजमेंट जैसे कई सवाल उठे हैं। परिवार और जनता पहले ही CBI जांच की मांग कर रहे थे, अब जब सीबीआई जांच शुरू हो गई है, तो उम्मीदें भी तेज़ हो गई हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख