राजनीति

#विविध

March 10, 2025

हिमाचल में पुलिस भर्ती पर लगी रोक, युवा हुए निराश- जानें कारण

अगली सूचना तक स्थगित हुई परीक्षा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIMACHAL POLICE BHARTI

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जिला शिमला में पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2025 के कारण लिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, शिमला जिले में 11 मार्च से 22 मार्च के बीच होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अब अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है।  

विधानसभा सत्र के कारण टली परीक्षा

पुलिस महानिदेशक द्वारा शिमला के पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि 10 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के कारण शिमला जिले में परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं होगा। बता दें कि मार्च के महीने में होने वाली इन भर्ती परीक्षा को अब आगे के लिए बढ़ा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें : ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टीम इंडिया की जीत से CM सुक्खू गदगद, दिया हिमाचल आने का न्योता

1088 कांस्टेबल पदों पर चल रही भर्ती

इस कारण से भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेशभर में 1088 कांस्टेबल पदों के लिए चल रही है, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है।  

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने नारी शक्ति को किया नमन, बोले-घर के साथ शासन-प्रशासन भी बखूबी चला रही महिलाएं

अगली सूचना तक स्थगित 

विधानसभा सत्र की वजह से शिमला जिले के लिए निर्धारित परीक्षा अब आगे की तिथियों पर आयोजित की जाएगी। इस बीच, प्रदेश के अन्य जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा पहले ही हो चुकी है, जबकि शिमला जिले में यह परीक्षा अब स्थगित कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख