#विविध

November 2, 2024

HRTC ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड- दिवाली पर कर डाली इतने करोड़ की कमाई

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) ने घाटे से उबरने के लिए किए जा रहे नए प्रयोगों का सकारात्मक परिणाम दिखाते हुए अक्तूबर माह में 12 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। बता दें कि इस माह में HRTC ने 76.53 करोड़ रुपए की आय प्राप्त की।

पिछले साल के मुकाबले बढ़ी कमाई

इस बार HRTC ने पिछले साल के मुकाबले 8 करोड़ से अधिक कमाई की है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 68.49 करोड़ रुपए था। इस बार यह आंकड़ा 76.53 करोड़ पहुंच चुका है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दिवाली मना रहा था परिवार, गौशाला में चाचा ने भतीजे पर चलाई गोली

दिवाली पर बंपर कमाई

विशेष रूप से दीपोत्सव पर एचआरटीसी ने 2.72 करोड़ रुपए की कमाई की। 30 अक्तूबर को निगम ने अकेले 2.92 करोड़ रुपए की आय की, जो इस महीने की सबसे अधिक कमाई थी। इस वृद्धि का श्रेय विशेष दिवाली बसों की सेवाओं को भी दिया जा सकता है, जिन्होंने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें : रात 9 बजे CM सुक्खू का ट्वीट: मोदी जी, हमने 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं

7 महीने में HRTC ने की 519 करोड़ की कमाई

वित्त वर्ष 2024-25 के पहले 7 महीनों में एचआरटीसी की कुल आय 519 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 63 करोड़ रुपए अधिक है। इस तरह, निगम ने 2023-24 के पहले 7 महीनों में 456 करोड़ रुपए और 2022-23 में 458 करोड़ रुपए की आय प्राप्त की थी। कोविड-19 से पहले, 2019-20 में यह आंकड़ा 503 करोड़ रुपए था। यह भी पढ़ें : पानी के टैंक में डूबी महिला, बेटे के सिर से पिता के बाद मां का भी उठा साया

HRTC कर रहा बेहतरीन काम

एचआरटीसी की इस वित्तीय वर्ष में अब तक की सर्वश्रेष्ठ राजस्व प्रदर्शन के लिए की गई मेहनत स्पष्ट रूप से दिख रही है। निगम के प्रयासों से यात्री आय में यह वृद्धि न केवल निगम के लिए, बल्कि पूरे राज्य के परिवहन क्षेत्र के लिए भी सकारात्मक संकेत है। यदि एचआरटीसी इसी तरह की रणनीतियों को जारी रखता है, तो वह अपने घाटे से उबरने में सफल हो सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख