#विविध

March 24, 2025

ब्रेकिंग: शिमला में आधे रनवे पर लैंड हुआ विमान, बाल-बाल बचे डिप्टी CM और DGP

दोनों दिल्ली से शिमला आ रहे थे 

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

शिमला। शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार को अलायंस एयर का विमान तकनीकी खराबी के कारण आधे रनवे पर जाकर उतरा। विमान को इमरर्जेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा।दिल्ली से शिमला आए इस विमान में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और DGP डॉ. अतुल वर्मा सवार थे। गनीमत है कि पायलट ने सकुशल विमान को लैंड करवा लिया, वरना विमान रनवे से बाहर निकलकर बड़े हादसे का शिकार हो सकता था। विमान में तकनीकी खराबी के कारण शिमला से धर्मशाला की फ्लाइट सोमवार को रद्द कर दी गई।

आधे रनवे पर कराई लैंडिंग

विमान की आधे रनवे पर ही लैंडिंग करवाई गई। विमान में हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और दोनों दिल्ली से शिमला लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP के गढ़ में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे: भड़क उठे लोग

तकनीकी खराबी बताया

जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर केपी सिंह ने बताया कि विमान में तकनीकी खामी बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि क्यों इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। विमान में कितने यात्री थे, इसकी पूरी जानकारी अभी उनके पास नहीं है। कुछ देर में जानकारी जुटाने के बाद बता पाउंगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की कैबिनेट आज : एक्शन में CM, बड़े फैसलों की उम्मीद

यात्रियों में मची चीख-पुकार

पायलट ने आधे रनवे पर विमान को लैंड करवाने के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पहले यात्रियों को अलर्ट कर दिया था। इससे विमान में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि अगर पायलट से इमर्जेंसी ब्रेक नहीं लगाया होता तो विमान रनवे से बाहर निकल जाता।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मशाला भी जाता है यही विमान

दिल्ली से शिमला पहुंचा 42 यात्रियों की क्षमता वाला यही विमान धर्मशाला भी जाता है। तकनीकी खराबी आने की वजह से धर्मशाला की उड़ान कैंसल की गई है।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख