#विविध

October 13, 2024

हिमाचल ने खोया BSF जवान, सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई; बेटे ने दी मुखाग्नि

शेयर करें:

बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल को वीरभूमि भी कहा जाता है। यहां के कई युवाओं ने सेना की वर्दी पहन कर देश सेवा की और कुछ ने तो देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति भी दे दी। ऐसा ही एक और हिमाचल का जवान अपने परिवार को रोता छोड़ गया है। हम बात कर रहे हैं कांगड़ा जिला के बैजनाथ के रहने वाले बीएसएफ जवान विजय कुमार की।

48 साल की उम्र में छोड़ गए दुनिया

उपमंडल बैजनाथ के छोटे से गांव चकोल बेहडू मझेरना के रहने वाले 48 वर्षीय बीएसएफ जवान विजय कुमार का बीते शुक्रवार की रात को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया था। जवान विजय कुमार का शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह भी पढ़ें : महिला को निर्विरोध चुना उपप्रधान, जानें कैसे जनता ने निभाया भाईचारा..

पठानकोट के माधोपुर में दे रहे थे सेवाएं

जवान विजय कुमार बीएसएफ की 121 बटालियन में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे और मौजूदा समय में पठानकोट के माधोपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। विजय कुमार जब 20 साल के थे, तभी वह 1996 में सेना में भर्ती हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से विजय कुमार बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। शुक्रवार रात को उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान ही देहांत हो गया। यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले प्रदेश में “बुलडोजर की राजनीति” नहीं होती, जानें क्यों कहा

सैन्य सम्मान से दी जवान को अंतिम विदाई

शनिवार को जैसे ही उनकी पार्थिव देह उनके गांव पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार की चीखों से पूरा क्षेत्र दहल उठा। परिवार के साथ साथ पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल सहित 11 राज्यों को केंद्र से मिली नई सौगात, रक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन विजय कुमार के निधन की खबर पैरामिलिट्री संगठन के प्रवक्ता मनवीर कटोच ने 24 बटालियन बीएसएफ बनोई (कांगड़ा) मुख्य कार्यालय को दी। जिसके बाद 24 बटालियन बीएसएफ से सूबेदार मेजर बबलू अडयाम के नेतृत्व में बीएसएफ की टुकड़ी ने जवान के अंतिम संस्कार में पहुंच कर उसे सलामी दी।

बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि

जवान विजय कुमार के घर में उनकी बुढ़ी माता संतोष के अलावा पत्नी मीनाक्षी और दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा ऋतिक और बेटी महक है। जवान विजय कुमार को उनके बेटे ऋतिक ने मुखाग्नि दी। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख