#विविध
January 31, 2026
हिमाचल में पीलिया का कहर: एक ही क्षेत्र के 42 लोग चपेट में आए- 28 वर्षीय युवक की मौ.त
बहन पीलिया की शिकार फिर हुआ भाई
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पीलिया की बीमारी तेजी से फैल रही है, जिससे इलाके में लोगों में चिंता का माहौल है। अब तक इस बीमारी की चपेट में 42 लोग आ चुके हैं। दुखद खबर यह है कि हाल ही में इस बीमारी की वजह से एक 28 साल के युवक की दुखद मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने B.Tech (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) पास था और घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सबसे पहले उनकी बड़ी बहन पीलिया की चपेट में आई थी, जिसे लगभग दो सप्ताह पहले गोहर सिविल अस्पताल में इलाज के बाद ठीक कर दिया गया था। इसके पांच दिन बाद ही उदित बीमार पड़ गए।
परिवार ने उन्हें सबसे पहले गोहर अस्पताल में भर्ती कराया, फिर हालत बिगड़ने पर AIIMS बिलासपुर और इसके बाद PGI भेजा गया, लेकिन तबीयत और ज्यादा खराब होने से युवक की बीते वीरवार को दुखद मौत हो गई।
उदित शर्मा उम्र 28 साल, बासा पंचायत के लेओटी गांव का निवासी था।
वहीं, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र में अब तक 42 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 17 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पीलिया रोगियों के लिए गोहर अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया गया है, जिसमें फिलहाल 3 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग ने गोहर और बासा पंचायतों में घर-घर जाकर मरीजों की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्करों की टीम बनाई है।
बासा, गोहर, कलश, टाडर और अवाहधार जैसे गांवों में बीमारी फैलने से लोग में डर हैं। अधिवक्ता हेम सिंह ठाकुर का कहना है कि जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं में मटमैला पानी आने से यह बीमारी फैल सकती है। उन्होंने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है ताकि बीमारी के सही कारण का पता चल सके।
यह भी पढ़ें : स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं बच्चे? हिमाचल के JNV में 10वीं की छात्रा से रै.गिंग- थाने पहुंचा मामला
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि-
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को पानी के सैंपल लेने और जलस्रोतों की सफाई करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक जांच में पानी दूषित पाया नहीं गया है, लेकिन एहतियात के लिए जांच जारी है।