राजनीति

#विविध

January 30, 2026

हिमाचल : 5 हजार के लिए जान की बाजी- सरकारी कर्मी ने 4 फुट बर्फ में पैदल चल बहाल की पेयजल योजना

पाइपलाइन ठीक करने निकले दो यार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Water Supply

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। ऐसे हालात में जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं कुछ कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी से लोगों के लिए उम्मीद की किरण बने हुए हैं। शिमला जिले में भी ऐसे ही दो जांबाज कर्मचारी चार फुट बर्फ के बीच तीन किलोमीटर पैदल पहाड़ी चढ़ाई कर गांव तक पहुंचे और शाम तक पेयजल योजना बहाल कर लोगों को राहत दिलाई।

चार फुट बर्फ, माइनस तापमान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार (रोहड़ू) का है। डोडरा-क्वार इलाके में जनवरी के आखिर में भारी बर्फबारी हुई। 23 जनवरी को करीब पौने तीन फुट बर्फ गिरी और फिर 27 जनवरी को डेढ़ से दो फुट तक और बर्फ पड़ गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में किसानों की जमीन हड़प रहे बैंक! KCC लोन में बड़ा झोल, संपत्ति गिरवी रखने की शर्त

पाइपलाइन पर गिरा पेड़

बता दें कि बीते कुछ दिनों से लगातार बर्फ गिरने से जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया। इसी बर्फबारी के दौरान ‘सटू सौर पेयजल योजना’ पर एक पेड़ गिर गया, जिससे पानी की पाइपलाइन टूट गई। इसका सीधा असर धंदरवाड़ी गांव पर पड़ा, जहां करीब 300 घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई।

300 घरों में पानी की सप्लाई ठप 

पानी बंद होते ही गांव के लोगों की परेशानियां बढ़ने लगीं। ठंड में वैसे ही हालात मुश्किल थे और ऊपर से पीने के पानी की दिक्कत ने चिंता और बढ़ा दी। गांव वालों को समझ नहीं आ रहा था कि इतनी बर्फ में पानी कैसे बहाल होगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी कर्मचारी का सड़क पर 'नंगा नाच', नशे की हालत में मचाया हुड़दंग- हुआ अरेस्ट

पाइपलाइन ठीक करने निकले दो यार

कड़ाके की ठंड में जब दिन के समय भी तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, तब भी दोनों ने हालात की परवाह नहीं की। उन्होंने गर्म कपड़े पहने, जरूरी औजार उठाए और बर्फ के बीच पानी की लाइन ठीक करने के लिए निकल पड़े।

तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचें 

दोनों को करीब तीन किलोमीटर तक पैदल पहाड़ी चढ़ाई करनी पड़ी। चार फुट जमी बर्फ के बीच चलना आसान नहीं था। हर कदम फिसलन भरा था और जरा-सी चूक जान पर भारी पड़ सकती थी। लेकिन इसके बावजूद दोनों बिना डरे आगे बढ़ते रहे। करीब तीन घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद वे उस जगह पहुंचे, जहां पेयजल योजना को नुकसान पहुंचा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : शिक्षकों के भरे जाएंगे 800 पद, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

ठंड में जमे हाथों से टूटी हुई पाइपलाइन को जोड़ा

वहां पहुंचकर उन्होंने बर्फ में दबी पानी की पाइपों को बाहर निकाला। ठंड में जमे हाथों से टूटी हुई पाइपलाइन को जोड़ा और पानी की व्यवस्था दोबारा चालू करने में जुट गए। यह काम आसान नहीं था, लेकिन जिम्मेदारी का एहसास दोनों के हौसले से बड़ा था। उनकी मेहनत रंग लाई और तीसरे दिन गांव में दोबारा पानी की सप्लाई शुरू हो सकी।

15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है यह पेयजल योजना

यह पेयजल योजना चांशल दर्रे से सटे इलाके से आती है जो करीब 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। चांशल घाटी में उस समय 7 से 8 फुट तक बर्फ जमी हुई थी। इस बेहद दुर्गम और खतरनाक इलाके से यह पेयजल योजना शुरु होती है। जिससे नीचे बसे गांवों के पानी मिलता है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गंदा ट्रेंड : सीक्रेट जगह पर मिलते हैं अनजान लड़का-लड़की, नशे में करते हैं ब्लाइंड फोल्ड पार्टी

बेहद कम वेतन पर भी जज्बे के साथ करते है काम 

वीर मोहन और सुशील कुमार की यह कहानी सिर्फ उनकी मेहनत और ईमानदारी की मिसाल नहीं है बल्कि यह उस सिस्टम की सच्चई भी दिखाती है जिसमें बेहद कम वेतन पर काम करने वाले कर्ममचारी ऐसे दुर्गम लोगों की जिंदगी को आसान बना रहे हैं। भारी बर्फबरी हो या कड़ाके की ठंड जल शक्ति के साथ-साथ बिजली विभाग पुलिस,  PWD  के कर्मचारी भी अपनी जान जोखिम ने डालकर सेवाएं देते नजर आते है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख