#विविध

May 31, 2026

हिमाचल चुनाव परिणाम LIVE : मंडी से BJP प्रत्याशी कृष्णा ठाकुर विजयी, पूर्व मंत्री के भतीजे की हार

नेताओं के करीबी उम्मीदवार को हार

शेयर करें:

himachal election municipal corporation election mandi news kaul singh thakur

मंडी। हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में रविवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। नगर निगम चुनावों के साथ-साथ 250 जिला परिषद सदस्यों और 1684 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणामों की गिनती भी जारी है।

भाजपा प्रत्याशी कृष्णा ठाकुर विजयी

प्रदेश भर में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और उम्मीदवारों की नजरें हर राउंड के नतीजों पर टिकी हुई हैं। मतगणना शुरू होते ही शुरुआती नतीजे और रुझान सामने आने लगे हैं। मंडी नगर निगम से भाजपा ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल चुनाव परिणाम : 4 नगर निगमों समेत जिला परिषद और BDC की मतगणना थोड़ी देर में शुरू

नेताओं के करीबी उम्मीदवार को हार

वार्ड नंबर-5 मंगवाई से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा ठाकुर विजयी घोषित हुई हैं। मतगणना के शुरुआती चरण में ही एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के भतीजे परवीन ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा है।

जिला परिषद चुनावों की मतगणना में बड़ी व्यवस्था

इस नतीजे ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एक जिला परिषद वार्ड की मतगणना के लिए 15 से 20 टेबल लगाई गई हैं।

 

वहीं प्रत्येक वार्ड की गिनती के लिए करीब 35 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों के अनुसार पंचायत और जिला परिषद चुनावों की मतगणना लंबी प्रक्रिया है, इसलिए अंतिम परिणाम आने में देर रात तक का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : गहरी खाई में समाई टैक्सी, दो परिवार खत्म; बच्चों समेत 8 की मौके पर ही मौ*त- पसरा मातम

लाहौल-स्पीति में एक जिला परिषद सीट पर नहीं हुआ चुनाव

इस बार लाहौल-स्पीति की एक जिला परिषद सीट विशेष चर्चा में रही। यहां किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। स्थानीय लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध स्वरूप चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार किया था। ऐसे में इस सीट पर चुनाव नहीं हो सका।

समर्थकों में भारी उत्साह

प्रदेश भर में मतगणना जारी है और जैसे-जैसे राउंड पूरे होंगे, नगर निगमों, जिला परिषदों और पंचायत समितियों की तस्वीर साफ होती जाएगी। राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख