#विविध

February 1, 2026

हिमाचल: दूध लेने गया बुजुर्ग, नहीं लौटा वापस घर- परिवार को सता रहा अनहोनी का डर

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग व्यक्ति लापता 

शेयर करें:

Missing Person

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां पर नाहन क्षेत्र से एक 72 साल के बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए है। बुजुर्ग के ऐसा अचानक गायब हो जाने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। 

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग व्यक्ति लापता 

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  सिरमौर जिले के नाहन शहर से एक बुज़ुर्ग व्यक्ति के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। उन-के लापता होने से घरवालों के साथ-साथ मोहल्ले में भी चिंता बनी हुई है। शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड-1 के पद से सेवानिवृत्त बुजुर्ग पैतृक शहर नाहन से लापता हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका! 40 हजार करोड़ का हुआ नुकसान; नहीं मिली RDG

दूध लेने निकले थे पैदल 

परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग  महिपाल कच्छावा 29 जनवरी की दोपहर करीब अपने घर से कच्चा टैंक क्षेत्र की ओर दूध लेने के लिए पैदल निकले थे। रोजमर्रा की तरह वे थोड़ी देर में वापस लौटने वाले थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता होने लगी। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

CCTV फुटेज  में बुजुर्ग मौजूदगी दर्ज

परिवार का कहना है कि महिपाल  को आखिरी बार ददाहू की दिशा में पैदल जाते हुए देखा गया था। इसके अलावा, एक पेट्रोल पंप की CCTV फुटेज में भी उनकी मौजूदगी दर्ज हुई है, जिससे यह साफ होता है कि वे उस रास्ते से आगे बढ़े थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

 

यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट 2026 में हिमाचल के लिए हुई बड़ी घोषणा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा; जानें क्या

पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत 

बुजुर्ग महिपाल नाहन के वार्ड नंबर-4, मोहल्ला अमरपुर के निवासी हैं और उम्र अधिक होने के कारण परिवार की चिंता और भी बढ़ गई है। उनके अचानक लापता होने की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस भी हर संभव जगह पर उनकी तलाश कर रही है।

परिवार की आम जनता से अपील 

परिजनों ने आम लोगों से भावुक अपील की है कि अगर किसी को भी महिपाल कच्छावा उम्र 72 साल कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई भी छोटी-सी जानकारी मिले, तो तुरंत परिवार या पुलिस को सूचित करें। परिजनों का कहना है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना भी उन्हें अपने प्रिय से दोबारा मिलवा सकती है। किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर इन मोबाइल नंबरों पर तुरंत संपर्क करें— 8629868589 या 9816341451

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख