#विविध

July 4, 2026

15 दिन में नहीं किया ये काम तो, हिमाचल के इस जिला में सैंकड़ों घरों में छा जाएगा अंधेरा- जानें कारण

डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी

शेयर करें:

Chamba News Electricity Bill

चंबा। अगर आप भी बिजली का बिल समय पर जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बिजली बोर्ड ने सैकड़ों डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।

विभाग ने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अब और मोहलत नहीं मिलेगी। यदि अगले 15 दिनों के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो सैकड़ों घरों की बिजली काट दी जाएगी और पूरा परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हो सकता है।

डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी

दरअसल, चंबा सब-डिवीजन-2 के अंतर्गत आने वाले 339 उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित करते हुए अंतिम नोटिस जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खोया एक और वीर सपूत : CRPF जवान दीप चंद का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गई तो संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना किसी अतिरिक्त सूचना के काट दिए जाएंगे। इस कार्रवाई का उद्देश्य बढ़ते बकाया को कम करना और बिजली व्यवस्था को वित्तीय रूप से मजबूत बनाए रखना है।

करीब 24 लाख है कुल बकाया राशि

बिजली बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार संबंधित क्षेत्र में उपभोक्ताओं पर कुल 23 लाख 80 हजार 322 रुपये का बकाया चल रहा है। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण यह राशि लगातार बढ़ती गई, जिससे विभाग पर आर्थिक दबाव बढ़ने लगा। इसी स्थिति को देखते हुए अब बोर्ड ने डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर सभी संबंधित उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी जारी की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में टीचरों की डबल ड्यूटी: पहले स्कूल में पढ़ाना होगा, फिर जनगणना का भी जिम्मा

 

यह कार्रवाई खज्जियार, चनेड़, सरोल, साहो और मरेड़ी सेक्शन के उपभोक्ताओं पर लागू होगी। इन सभी क्षेत्रों के 339 बिजली उपभोक्ताओं को 15 दिनों की मोहलत दी गई है। यदि इस अवधि के भीतर बकाया बिल जमा नहीं किया जाता है तो बिजली बोर्ड नियमानुसार उनके कनेक्शन काट देगा।

बिल जमा करना प्रत्येक उपभोक्ता की जिम्मेदारी

बिजली बोर्ड के अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि विभाग बकाया बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के बाद भी यदि उपभोक्ता भुगतान नहीं करते हैं तो विभाग के पास बिजली आपूर्ति बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना बकाया जमा करें।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री जगत नेगी और निगम भंडारी विवाद में विक्रमादित्य की एंट्री- एक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल

 

बोर्ड का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करना प्रत्येक उपभोक्ता की जिम्मेदारी है। नियमित भुगतान से जहां उपभोक्ताओं को बिजली कटने जैसी परेशानी से बचाया जा सकता है, वहीं विभाग को भी बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलती है। अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए समय पर बिल जमा करने का आग्रह किया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख