#विविध

June 27, 2026

हिमाचल ब्रेकिंग : BJP प्रदर्शन में सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत, टैक्सी में पहुंचाया IGMC

HRTC टैक्सी से पहुंचाया गया अस्पताल

शेयर करें:

Harsh Mahajan

शिमला। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वह जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आने लगे और वह संतुलन खो बैठे।

मीडिया से बातचीत के दौरान बिगड़ी तबीयत

बतौर रिपोर्टर्स, प्रदर्शन समाप्त होने के बाद हर्ष महाजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंजाबी की हीरोपंति : चलती कार से बना रहा था वीडियो, पुलिस ने सिखाया सबक

इसके बाद जब भाजपा विधायक बलवीर वर्मा मीडिया को संबोधित कर रहे थे, तब हर्ष महाजन उनके पास ही खड़े थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह लड़खड़ाने लगे। आसपास मौजूद नेताओं ने तुरंत उन्हें सहारा देकर गिरने से बचाया।

HRTC टैक्सी से पहुंचाया गया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला कार्यालय के पास खड़ी एचआरटीसी की टैक्सी के माध्यम से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की प्रक्रिया आरंभ की गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मंडी से घर लौट रहे थे दो दोस्त, गहरी खाई में गिरी गाड़ी- पुष्पराज ने तोड़ा दम

डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी तबीयत अचानक किस कारण बिगड़ी। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्हें चक्कर आने की शिकायत हुई थी, लेकिन यह हार्ट से जुड़ी समस्या थी या किसी अन्य कारण से असहज महसूस हुआ, इसका खुलासा चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- सावाधान हिमाचल! अगले 6 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

समर्थकों में बढ़ी चिंता

घटना के बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल देखा गया। अस्पताल पहुंचने के बाद पार्टी के कई नेता उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे। सभी उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख