#विविध

March 23, 2026

नवरात्रि के बीच हिमाचल के इस शक्तिपीठ में नारियल चढ़ाने पर लगी रोक- जानें क्यों?

प्रवेश द्वार पर ही एकत्र किए जा रहे नारियल

शेयर करें:

Navratri2026

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर परिसर के भीतर नारियल चढ़ाने पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

प्रवेश द्वार पर ही एकत्र किए जा रहे नारियल

दरअसल, प्रशासन द्वारा जारी नई व्यवस्था के तहत अब भक्तों से नारियल मुख्य प्रवेश द्वार पर ही एकत्र किए जा रहे हैं। इसके लिए विशेष कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो इन नारियलों को व्यवस्थित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते हैं। बाद में यही नारियल निकासी द्वार पर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में लौटा दिए जाते हैं, ताकि परंपरा भी बनी रहे और भीड़ नियंत्रण भी सुनिश्चित हो सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की सब्जी मंडी में घमासान: दो समुदाय आमने-सामने, दुकान से बाहर फेंका सामान

यह बोले मंदिर के पुजारी

मंदिर के पुजारियों के अनुसार, नवरात्र के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिससे मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ हो जाती है। ऐसे में नारियल चढ़ाने की प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्था या हादसे की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला- चिट्टा तस्कर नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव, कैबिनेट में लगी मुहर

श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि सभी को सुरक्षित और सुचारु रूप से माता के दर्शन का अवसर मिल सके। यह व्यवस्था केवल नवरात्र अवधि तक लागू रहेगी और भीड़ सामान्य होने के बाद पुराने नियम बहाल किए जा सकते हैं।


नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख