#विविध
March 15, 2025
हिमाचल: स्वर्ग प्रवास से लौटे एक और देवता, कर दी यह डरावनी भविष्यवाणी
गुरु के माध्यम से कहा- गौमाता की उपेक्षा से आगे संकट और बढ़ेगा
शेयर करें:

कुल्लू। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के देवता वीरनाथ गौहरी 3 महीने के स्वर्ग प्रवास के बाद शनिवार को वापस धरती पर लौट आए। भूलोक वापस के बाद देवता वीरनाथ गौहरी ने हिमाचल प्रदेश के लिए डरावनी भविष्यवाणियां की हैं, साथ ही लोगों ने गौ संरक्षण का संदेश दिया है। देवता के गुर हीरालाल ठाकुर और कारदार कुमार महंत ने बताया कि देवता वीरनाथ गौहरी ने इस वर्ष अग्नि, बाढ़ और ओलावृष्टि के प्रकोप की चेतावनी दी है, साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बुरी आत्माओं के प्रकोप से बचाव का आशीर्वाद दिया।
गौमाता को बेसहारा न छोड़ें
देवता के स्वर्ग प्रवास से लौटने पर हवन, पूजा और यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान देवता ने गुर के माध्यम से भविष्यवाणी की और श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। देवता ने गौ संरक्षण को लेकर भी विशेष देव आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि गौ माता की उपेक्षा की गई तो भविष्य में मानव जीवन पर संकट आ सकता है। हिंदू धर्म में गौ माता को श्रेष्ठ माना जाता है, इसलिए उसे बेसहारा न छोड़ा जाए। देवता की भविष्यवाणी के अनुसार इस वर्ष फसलों की पैदावार सामान्य से कम रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों को सतर्क रहने और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी।
बुरी आत्मा के प्रकोप से मिलेगा छुटकारा
देवता बिरनाथ गौरी के गुरु हीरालाल ठाकुर ने कहा कि देवता ने स्वर्गवास से लौट के बाद मानव को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि बुरी आत्मा ऑन के प्रकोप से छुटकारा रहेगा। अग्नि बाढ़ ओलावृष्टि होने की देवता ने भविष्यवाणी की है। इसके अलावा देवता ने गौर संरक्षण के लिए भी देव आदेश दिया है कि गौ माता को बेसहारा मत छोड़ों जिससे हिंदू धर्म में गौ माता को श्रेष्ठ माना गया है।