#विविध

December 1, 2024

हिमाचल नंबर की रेंज रोवर में घूमता है साउथ का फिल्म अभिनेता पुष्पा, जानें कहां है रजिस्टर्ड

शेयर करें:

शिमला। फिल्म अभिनेता पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन को तो आप सब जानते ही होंगे। लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि यह सुपर स्टार जिस गाड़ी में घूमता है वह हिमाचल की है। जी हां सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन हिमाचल नंबर की रेंज रोवर गाड़ी में घूमते हैं। उनकी रेंज रोवर गाड़ी पर हिमाचल प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिमाचल की रेंज रोवर में घूम रहे फिल्म अभिनेता पुष्पा

दरअसल वीडियो में फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन जिस रेंज रोवर में बैठते हुए दिख रहे हैं, उसकी नंबर प्लेट पर हिमाचल प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई है। जिसका नंबर (एचपी 47 बी 2080) है। यह नंबर डलहौजी सब डिवीजन से संबंधित नंबर है। अल्लू अर्जुन की रेंज रोवर का एचपी नंबर दिसंबर 2018 में डलहौजी के एसडीएम कार्यालय में रजिस्टर्ड हुआ था। यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहां आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

चंबा के डलहौजी में रजिस्टर्ड है नंबर

यह नंबर किसी राजन सिंह जुनेजा के नाम पर रजिस्टर्ड है और उसका अस्थायी पता डमटाल हिमाचल प्रदेश के डमटाल का है। जबकि स्थायी पता महाराष्ट्र का लिखा हुआ है। डलहौजी नंबर की इस रेंज रोवर में बैठते ही फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन के वीडियो वायरल होने के बाद डलहौजी के लोगों में काफी उत्साह है।

वीडियो वायरल होने पर डलहौजी की जनता उत्साहित

करीब आधे मिनट के इस वीडियो को देख कर डलहौजी के लोग अपने आप को अल्लू अर्जुन से जोड़ कर देखने लगे हैं। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि अल्लू अर्जुन जैसे सुप्रसिद्ध अभिनेता के पास डल्हौजी में रजिस्टर्ड गाड़ी है जिससे उनका नाता डल्हौजी से भी जुड़ गया है। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार अब पीरियड आधार पर रखेगी शिक्षक, गेस्ट टीचर भर्ती पर हुआ था बवाल

बिहार में हिमाचल नंबर की बुलेट प्रूफ गाड़ी ने बटोरी सुर्ख्ज्ञियां

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब हिमाचल की गाड़ी दूसरे राज्य में देखी गई हो। अभी दो दिन पहले ही बिहार में भी हिमाचल नंबर की दो करोड़ की बुलेट प्रूफ गाड़ी ने काफी सुर्ख्ज्ञियां बटोरी थीं। दो करोड़ की इस बुलेट प्रूफ गाड़ी पर भी हिमाचल का नंबर लगा हुआ था। यह गाड़ी बिहार प्रदेश के पुर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की थी। इस बुलेटप्रूफ लग्जरी गाड़ी लैंड क्रूजर की कीमत दो करोड़ के करीब है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : अकेले रहने को मजबूर थी लड़की, अनजान शख्स ने पैसों का लालच दे लूटी आबरू

पप्पू यादव की बताई गई यह गाड़ी

पप्पू यादव की इस हिमाचल नंबर की लग्जरी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन शिमला जिला के शिमला ग्रामीण में हुआ है। एप्प से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गाड़ी किसी अजय कुमार के नाम पर पंजीकृत है। जबकि पप्पू यादव ने दावा किया था कि यह हिमाचल नंबर की गाड़ी उनके मित्र प्रकाश की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया साथ, फिर की नीचता- मिली ऐसी सजा

पंजीकरण औरस्वामित्व में है असमानता

बता दें कि यह गाड़ी 2019 में पंजीकृत बताई गई है, लेकिन यह मॉडल 2008 का है। गाड़ी के पंजीकरण और स्वामित्व में पाई जाने वाली असमानता से कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। यह गाड़ी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिस पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और किसी बड़े फर्जीबाड़े की आशंका जता रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख