राजनीति

#विविध

January 19, 2026

हिमाचल पंचायत चुनाव पर संशय बरकरार: पहले CM सुक्खू तैयार नहीं, अब सचिव ने ली लंबी छुट्टी

निर्वाचन आयोग ने कल 20 जनवरी को बुलाई अधिकारियों की बैठक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal Panchyat Election

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर भले ही हाईकोर्ट ने स्पष्ट दिशा.निर्देश दे दिए हों और राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हों, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि चुनावों पर संशय अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रबंधन अधिनियम का हवाला देकर पंचायत चुनावों की तारीख आगे बढ़ाने के संकेत दिए, और अब पंचायती राज विभाग के सचिव का लंबी छुट्टी पर जाना इस अनिश्चितता को और गहरा कर रहा है।

लंबी छुट्टी पर गए पंचायती सचिव

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत 20 जनवरी को एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पंचायत चुनावों की रूपरेखा, कार्यक्रम और प्रशासनिक तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची करेंगे। लेकिन बड़ी बात यह है कि जिस विभाग के तहत इन चुनावों की रूपरेखा बननी है उसी विभाग के सचिव लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। पंचायती राज विभाग के सचिव सी पाल रासु के लंबे अवकाश पर चले जाने से विभागीय स्तर पर समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर पहुंचने की थी जल्दबाजी... तेज रफ्तार में बाइक की कार से हो गई टक्कर, दो थे सवार

हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग ने शुरू की तैयारी

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि पंचायत चुनाव 30 अप्रैल से पहले करवाए जाएं और इससे जुड़ी आरक्षण रोस्टर व मतदाता सूचियों की प्रक्रिया 28 फरवरी तक पूरी की जाए। इसी समयसीमा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश में जुटा है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की योजनाओं में बड़ा खेल : 42 हजार मृत और फर्जी लोग भी ले रहे पैसा, रिपोर्ट ने उड़ाए होश

आयोग ने कल बुलाई अहम बैठक

मंगलवार को होने वाली बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के मौजूदा प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। यदि समय रहते चुनावी कार्यक्रम तय नहीं हुआ, तो पंचायत स्तर पर प्रशासनिक शून्यता की स्थिति भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी : भरे जाएंगे 500 पद- यहां जानें पूरी डिटेल

पंचायत चुनाव की तिथि पर संशय

हालांकि, पंचायत चुनावों को लेकर सरकार और निर्वाचन आयोग के रुख में फर्क साफ नजर आ रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों में किसी बड़े बदलाव के पक्ष में नहीं है और केवल जिला परिषद वार्डों तक सीमित संशोधन चाहता है। वहीं, राज्य सरकार नई पंचायतों के गठन और मौजूदा पंचायतों के पुनर्गठन के मूड में दिखाई दे रही है। यदि पंचायतों या मतदाता सूचियों में किसी भी प्रकार का बदलाव होता है, तो आयोग ने 28 फरवरी तक पूरी प्रक्रिया हर हाल में पूरी करने का रुख अपनाया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख