राजनीति

#विविध

February 5, 2026

हिमाचल में भूकंप : सुबह-सवेरे डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

गहरी नींद सो रहे थे लोग- अचानक हिलने लगी धरती

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

EARTHQUAKE TREMORS KINNAUR HIMACHAL PRADESH

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई।

किन्नौर में आया भूकंप

आपको बता दें कि जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त लोग चैन की नींद सो रहे थे। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों की ओर भागने लगे। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मोबाइल चैट से शुरू हुआ विवाद, प्रेम प्रसंग में पड़े युवक का किया बुरा हाल- सरेआम मिली...

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

भूकंप के झटके, आज सुबह-सवेरे 3 बजकर 59 मिनट पर महसूस हुए हैं। कई लोगों ने भूकंप के झटके अनुभव किए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रत 3.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, जमीन के अंदर भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर रही।

लोगों ने महसूस किया भूकंप

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया है। मगर भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। अब तक किसी भी प्रकार के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ड्यूटी खत्म कर लौटा युवक, कमरे का दरवाजा खोलते ही हुआ जोरदार धमाका- निकले प्राण

कैसे आता है भूकंप?

भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं- जो लगातार घूमती रहती हैं। जब यह प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख