#विविध

November 17, 2024

हिमाचल : नहीं रहे पूर्व मंत्री महेंद्र ठाकुर के दामाद- 4 दिन पहले ही मनाई थी शादी की सालगिरह

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से आते भाजपा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता ठाकुर महेंद्र सिंह के दामाद दिनेश गुलेरिया का आकस्मिक निधन हो गया है। 47 वर्षीय दिनेश गुलेरिया शिमला में सिविल एविएशन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इस दुखद घटना के बाद धर्मपुर और सरकाघाट क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

अचानक हुआ ब्रेन स्ट्रोक

जानकारी के अनुसार, बीती शनिवार रात लगभग 11 बजे उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां से चंडीगढ़ रेफर किया गया। मगर चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मजदूर की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, बिना किसी कोचिंग के हासिल किया मुकाम

मिलनसार स्वभाव के थे दिनेश

बात दें कि, दिनेश गुलेरिया का विवाह धर्मपुर से आठ बार विधायक रहे महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया के साथ हुआ था। वंदना गुलेरिया न केवल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी हैं बल्कि ग्रयोह वार्ड से जिला परिषद की सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। दिनेश और वंदना का एक 21 वर्षीय बेटा है जिसने अभी हाल ही में पायलट का कोर्स पूरा किया है। दिनेश गुलेरिया अपनी सादगी और मिलनसार स्वभाव के कारण न केवल अपने परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में प्रिय थे। यह भी पढ़ें : हिमाचल के हालात को लेकर बेशर्मी से झूठ बोल रहे कांग्रेसी, ठगने का कर रहे काम- अनुराग

4 दिन पहले मनाई थी शादी की सालगिरह

गौरतलब है कि चार दिन पहले ही दिनेश और वंदना की शादी के 22 साल पूरे हुए थे। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे थे। अचानक इस दुखद घटना के बाद परिवार और उनके करीबी स्तब्ध हैं।

क्षेत्र में गहरा शोक

दिनेश गुलेरिया के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। राजनीति और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले शादी के दिखाए सपने, कई बार की नीचता और फिर मुकर गया भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना को अपूरणीय क्षति बताते हुए दुख व्यक्त किया है। क्षेत्र के लोग इस दुखद समय में परिवार के साथ खड़े हैं और इस अपूर्णीय क्षति को साझा कर रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख