#विविध

May 17, 2026

हिमाचल की इन नगर परिषदों और पंचायतों में कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम, भाजपा हारी

नेरचौक नगर परिषद की 9 सीटों में कांग्रेस ने 8 पर दर्ज की जीत

शेयर करें:

himachal congress

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 51 शहरी निकायों में मतदान संपन्न होने के बाद अब 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेशभर में धीरे-धीरे चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं और कई जगहों पर मुकाबला बेहद कांटे का देखने को मिल रहा है। प्रत्याशियों के साथ-साथ समर्थकों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।

 

हिमाचल प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने कई जगहों पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। मंडी जिले की करसोग नगर पंचायत में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज कर कब्जा जमा लिया है, जहां कांग्रेस के 4 प्रत्याशियों को जीत मिली है जबकि भाजपा को मात्र 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा है

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से वोट डालने निकला बुजुर्ग, पोलिंग बूथ के पास थमी सांसें- सदमे में परिवार

यहां कांग्रेस ने भाजपा को दी करारी हार

  • कांगड़ा जिले की नूरपुर नगर परिषद में भी कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 9 में से 6 वार्डों में जीत हासिल कर परिषद पर कब्जा जमा लिया, जबकि भाजपा के खाते में दो सीटें गईं।
  • मंडी जिले की नेरचौक नगर परिषद में भी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। यहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 8 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर भाजपा को महज एक सीट तक सीमित कर दिया। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

ज्वालामुखी नगर परिषद पर भाजप का कब्जा 

ज्वालामुखी नगर परिषद के चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस विधायक संजय रतन का जादू चला है। कुल 9 वार्डों में कांग्रेस ने 7 वार्ड जीतकर अपना परचम लहराया है जबकि भाजपा को मात्र 2 वार्ड जीतकर ही संतुष्ट होना पड़ा है। इसके तहत कांग्रेस ने वार्ड नंबर 1, 4, 5, 6, 7 ओर 8 में जीत का परचम लहराया है जबकि भाजपा वार्ड नंबर 3 ओर 9 में ही अपनी सीट जीत पाई है। यहां बता दें कि वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी सोमेश कुमार चुनाव से पहले ही निर्विरोध अपनी जीत दर्ज कर चुके है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब जेल से बाहर नहीं आएंगे खतरनाक कैदी, जानें वजह

डलहौजी में पर्ची सिस्टम से जीती कांग्रेस

चंबा जिले की नगर परिषद डलहौजी का चुनाव परिणाम सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया था। यहां पर एक वार्ड पर मुकाबला टाई होने से पर्ची सिस्टम से फैसला हुआ।  9 वार्डों वाली इस नगर परिषद में अब तक 8 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं और दोनों खेमों के बीच मुकाबला पूरी तरह बराबरी पर आकर टिक गया है। अब तक घोषित नतीजों में दोनों पक्षों को 4.4 वार्डों में जीत मिली थी।  वहीं  वार्ड नंबर.4 को पर मुकाबला टाई हो गया था। जिसके चलते वार्ड चार के उम्मीदवार का फैसला पर्ची सिस्टम से किया गया। पर्ची सिस्टम से कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। इस तरह से डलहौजी नगर परिषद पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया है। 

इन  नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा

करसोग नगर पंचायत में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। यहां कांग्रेस समर्थित चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को केवल दो सीटों से संतोष करना पड़ा।

 

शिमला जिले की चौपाल नगर पंचायत में भी कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ती नजर आई। सात वार्डों की मतगणना में कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को केवल 2 सीटें मिलीं। वार्ड नंबर-3, 4, 5, 6 और 7 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब जेल से बाहर नहीं आएंगे खतरनाक कैदी, जानें वजह

 

हमीरपुर जिले की भोटा नगर पंचायत में कांग्रेस और व्यापार मंडल के साझा मोर्चे ने भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए सत्ता की चाबी अपने हाथ में ले ली। यहां साझा मोर्चा समर्थित तीन उम्मीदवार और कांग्रेस समर्थित एक प्रत्याशी विजयी रहा, जबकि भाजपा को तीन सीटें मिलीं। इस तरह साझा मोर्चा और कांग्रेस मिलकर नगर पंचायत में मजबूत स्थिति में पहुंच गए हैं।

 

नगर पंचायत रिवालसर में भी कांग्रेस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 7 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा यहां केवल एक सीट जीत पाई। वहीं कुल्लू जिले की बंजार नगर पंचायत में कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा को दो सीटों तक सीमित कर दिया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख