राजनीति

#विविध

February 24, 2026

ब्रिटेन से दादी का रिकॉर्ड तलाशने हिमाचल आया कपल : आर्मी में दे रही थीं सेवाएं, मिली पूरी हिस्ट्री

दादी ब्रिटिश शासनकाल के दौरान सेना में तैनात थीं

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

british couple seeks Britain grand mother record Shimla nagar nigam shimla

शिमला। कभी अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहा शिमला आज भी इतिहास की परतों को संजोए हुए है। यही वजह है कि ब्रिटेन से कई लोग अपने पूर्वजों के दस्तावेजों की तलाश में यहां पहुंचते हैं। सोमवार को भी ऐसा ही एक भावुक पल नगर निगम शिमला में देखने को मिला, जब ब्रिटेन से आए एक दंपती ने अपनी दादी के मृत्यु प्रमाणपत्र की खोज में आवेदन किया।

ब्रिटेन से आई यादों की तलाश

टैली ब्लेसवेथ नामक महिला ने अपनी दादी एलेसबर्थ ह्यूज के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए निगम कार्यालय में आवेदन दिया। निगम प्रशासन ने पहले ऑनलाइन रिकॉर्ड खंगाले, लेकिन संबंधित दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने पुराने रजिस्टरों की विस्तृत जांच की। घंटों चली छानबीन के बावजूद रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति के घर से निकलते ही पत्नी ने उठाया गलत कदम- दो मासूम बच्चियों के रोने से खुला राज

ब्रिटिश सेना में थीं दादी

टैली ने बताया कि उनकी दादी ब्रिटिश शासनकाल के दौरान सेना में तैनात थीं और बर्मा (वर्तमान म्यांमार) भी गई थीं। उन्हें आशंका है कि संभव है रिकॉर्ड वहीं उपलब्ध हो। अब दंपती वहां भी दस्तावेजों की तलाश करेगा।

नगर निगम ने दिया आश्वासन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूवन शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को पूरा रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने दंपती को निगम की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी भी दी- ताकि वे भविष्य में ऑनलाइन माध्यम से रिकॉर्ड की जांच कर सकें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10 हजार शिक्षक होंगे ट्रांसफर : CBSE स्कूलों में तैनाती की तैयारी, जानें

पुराने दस्तावेजों की मांग

निगम अधिकारियों का कहना है कि शिमला में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े पुराने दस्तावेजों की मांग लगातार बनी रहती है। ब्रिटेन सहित कई देशों से लोग अपने पूर्वजों का इतिहास खोजने यहां पहुंचते हैं। प्रशासन ने दंपती को आश्वस्त किया है कि यदि भविष्य में संबंधित रिकॉर्ड मिलता है तो उन्हें सूचित किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख