#विविध

September 28, 2026

हिमाचल : घर से टहलने निकला लड़का पहुंच गया दिल्ली, 7 दिन से ढूंढ रहे थे परिजन

रात को खाना खाने के बाद टहलने निकला था 17 वर्षीय लड़का

शेयर करें:

boy missing case una police delhi recovered himachal family

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर करीब सात दिन पहले एक 17 वर्षीय लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसे अब हिमाचल पुलिस ने दिल्ली से सही-सलामत बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, रक्कड़ कॉलोनी में रहना वाला 17 वर्षीय लड़का बीती 21 सितंबर, सोमवार की रात को खाना खाने के बाद घर से बाहर सैर करने के लिए निकला था। मगर देर रात हो जाने के बावजूद वो वापस घर नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नशा तस्कर 'सैंडी' गिरफ्तार : चिट्टा बेचने आया था, ग्राहक से पहले पहुंची पुलिस

कहां चला गया बेटा?

ऐसे में परिवार को उसकी चिंता सताने लगी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर बेटे की तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों, संभावित ठिकानों और परिचितों के यहां उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। काफी देर तक ढूंढने के के बाद भी जब नाबालिग का कोई पता नहीं चला- तो परिवार ने पुलिस के पास मदद मांगने पहुंचा।

थाने में किसने दी शिकायत?

लड़के की मां ने मामले की जानकारी सदर थाना ऊना पुलिस को दी और बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला- 12वीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल

पुलिस ने कैसे ढूंढा लड़का?

पुलिस टीम ने नाबालिग के संबंध में उपलब्ध जानकारियों को खंगालना शुरू किया नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता के साथ-साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया। जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग सुरागों को जोड़ते हुए नाबालिग की संभावित लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया। पुलिस की लगातार निगरानी और टीम के प्रयासों के परिणामस्वरूप उसके दिल्ली में होने की जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आज खुलेंगे BANK या नहीं ? जानें हड़ताल से जुड़ा पूरा अपडेट

कब और कहां मिला लड़का?

इस कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने बीते कल यानी 27 सितंबर, रविवार को नाबालिग लड़के को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। अब उससे संबंधित आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। ऊना पुलिस की टीम उसे दिल्ली से लेकर वापस लौट रही है। ऊना पहुंचने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाबालिग को उसके परिवार के हवाले किया जाएगा।

पुलिस की अभिभावकों की अपील

मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि जिला पुलिस के लिए गुमशुदा लोगों की तलाश करना प्राथमिकता में रहता है। बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस विशेष गंभीरता के साथ कार्रवाई करती है और उपलब्ध तकनीकी व मानवीय संसाधनों का इस्तेमाल कर तलाश को आगे बढ़ाया जाता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने आया था पंजाबी : पुलिस को देख लगा भागने, पहुंचा जेल

क्या की जनता से अपील?

SP ऊना ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों और सुरक्षा को लेकर सजग रहें। अगर कोई बच्चा अचानक घर से लापता हो जाता है या उसकी गतिविधियों को लेकर किसी तरह की चिंता पैदा होती है- तो परिवार को समय गंवाए बिना पुलिस को सूचना देनी चाहिए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख