#अपराध

September 28, 2026

हिमाचल में नशा तस्कर 'सैंडी' गिरफ्तार : चिट्टा बेचने आया था, ग्राहक से पहले पहुंची पुलिस

सैंट्रो कार में साथी संग नशा सप्लाई करने आया था सैंडी

शेयर करें:

chitta smugglers santro car seized police nurpur kangra himachal

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का प्रचलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नशे की रोकथाम को लेकर पुलिस टीम द्वारा भी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आए दिन अलग-अलग तरह के नशे के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

पुलिस ने पकड़े दो तस्कर

इसी कड़ी में अब ताजा मामला कांगड़ा जिले के नूरपुर से सामने आया है। जहां नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। CIA विंग नूरपुर की टीम ने चिट्टे की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मौसम का कहर: बर्फबारी के बाद टूटा ग्लेशियर, मची अफरा-तफरी

पुलिस के किसने दी खबर?

जानकारी के अनुसार, CIA विंग की टीम बीते कल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को उनके एक खास मखबिर से सूचना मिली कि एक सैंट्रो कार में सवार दो व्यक्ति हेरोइन लेकर छतरोली क्षेत्र में मौजूद हैं।

कहां थे दोनों युवक?

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की और स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई। छतरोली के पास संदिग्ध सैंट्रो कार को रोककर पुलिस टीम ने उसकी जांच की।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: 350 छात्रों पर मंडरा रहा 'करंट' का खतरा, स्कूल परिसर के पास से गुजर रही बिजली की तारें

कहां छिपाई थी खेप?

तलाशी के दौरान कार की सीट के अंदर छिपाकर रखा गया एक काले रंग का पॉलीथिन लिफाफा पुलिस के हाथ लगा। लिफाफे के अंदर हल्के भूरे रंग का पदार्थ मौजूद था। पुलिस को पदार्थ के मादक होने का संदेह हुआ, जिसके बाद मौके पर ही ड्रग डिटेक्शन किट से इसकी जांच की गई।

कितना चिट्टा हुआ बरामद?

जांच के दौरान पदार्थ में चिट्टे के सकारात्मक संकेत मिले। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक तराजू की मदद से बरामद पदार्थ का वजन किया गया। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 11.81 ग्राम पाई गई। पुलिस ने मादक पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर लिया और जिस सैंट्रो कार से इसे बरामद किया गया- उसे भी कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला- 12वीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल

कौन हैं आरोपी युवक?

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों युवक कांगड़ा के नगरोटा सूरियां के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • संदीप कुमार उर्फ सैंडी निवासी बासा
  • अंकुश निवासी VPO

May be an image of one or more people and text

यह भी पढ़ें- सीएम सुक्खू ने फिर पकड़ी दिल्ली की राह... इस बार हिमाचल की आर्थिक स्थिति होगी अहम मुद्दा; जानें डिटेल

युवकों के खिलाफ केस दर्ज

ASP नूरपुर ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

कहां पहुंची पुलिस जांच?

पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आरोपी युवक-

  • चिट्टा कहां से लेकर आए थे?
  • खेप आगे किसे पहुंचाई जानी थी?
  • बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है।
  • नेटवर्क में आरोपियों के अलावा और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में तेज बारिश के बीच दरका पहाड़ : आवाजाही बंद, गाड़ियों में फंसे कई लोग

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नशे की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से उन रास्तों और क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, जिनका इस्तेमाल मादक पदार्थों की आवाजाही के लिए किए जाने की आशंका रहती है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगामी जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख