ऊना। हिमाचल प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के ऊना जिले में एक नामी कंपनी 100 पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से होगी। जिसमें चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी 20 हजार रुपए तक का वेतन दिया जाएगा।
कौनसी कंपनी और कितने पदों पर होगी भर्ती?
जिला ऊना में मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड, RTA बिलासपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती करने जा रही है। कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें: पब्बर नदी में गिरी कार, पति-पत्नी की गई जा.न, डेढ़ साल की बच्ची लापता
कब और कहां होंगे साक्षात्कार?
मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड, RTA बिलासपुर 29 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में इन पदों के लिए सुबह 10 बजे साक्षात्कार आयोजित करेगी। इसके बाद 30 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय हरोली में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
कितना मिलेगा वेतन?
साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को प्रतिमाह 16 हजार 500 रुपए से 19 हजार 500 रुपए वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 8 महीने के बच्चे को रोता छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, दर-दर भटक रहा पति
क्या रहेगी आयु सीमा?
मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड, RTA बिलासपुर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्क्रब टायफस वाले कीड़े ने मां-बेटे को काटा, दोनों स्वर्ग सिधारे
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन अपने साथ कुछ दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- योग्यता प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि
- रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड
- आधार कार्ड
- दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मूल प्रमाण पत्र
इस साक्षात्कार के संबंध में किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता एवं अन्य लाभ देय नहीं होंगे।