#रोजगार

March 3, 2025

हिमाचल: पंजाब नेशनल बैंक में निकली बंपर भर्तियां, आज से ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू

हमीरपुर, मंडी, शिमला और सोलन में होंगी परीक्षाएं

शेयर करें:

PNB Job Himachal

शिमला। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ऑफिसर और मैनेजर के पदों पर सोमवार से भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लेने शुरू कर दिए हैं। बैंक ने 350 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर नियुक्ति ऑनलाइन टेस्ट के जरिए होगी। हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर, मंडी, शिमला और सोलन में परीक्षा होगी।  ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च, 2025 तक जम होंगे। आवेदन PNB की वेबसाइट www.pnbindia.in  पर किए जा सकते हैं।

ऑफिसर क्रेडिट के 250 पद

पीएनबी भर्ती में ऑफिसर क्रेडिट के 250 और ऑफिसर इंडस्ट्री के 75 पदों पर भर्ती होनी है। मैनेजर आईटी, सीनियर मैनेजर आईटी के 5-5 पद भरे जाने हैं। मैनेजर डाटा साइंटिस्ट के 3 और सीनियर मैनेजर डाटा साइंटिस्ट के 2 पद हैं।  मैनेजर साइबर सिक्योरिटी और सीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के 5-5 पद हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के KCC बैंक में 400 पदों पर होगी भर्ती, जानें क्या बोले बैंक के चेयरमैन

अप्रैल-मई में होंगे टेस्ट

इन पदों के लिए ऑनलाइन टेस्ट अप्रैल या मई में होंगे। टेस्ट 120 मिनट और 200 नंबर का होगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी। हिमाचल में हमीरपुर, मंडी, शिमला और सोलन में परीक्षा केंद्र हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : नाराज अनुबंध कर्मचारियों को हिमाचल हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, घिर गई सुक्खू सरकार

आयु सीमा और फीस

ऑफिसर क्रेडिट और इंटस्ट्री के लिए 21 से 30 वर्ष होगी। मैनेजर के पदों के लिए 25 से 35 और सीनियर मैनेजर के लिए 27 से 38 वर्ष होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट रहेगी। फीस की बात करें तो एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के अभ्यर्थियों से 59 रुपए (सिर्फ पोस्टेज चार्जेज) लिए जाएंगे। अन्य अभ्यर्थियों के लिए 1180 रुपए फीस रहेगी। जरूरी योग्यता, कैटेगरी वाइज पदों के विवरण आदि के लिए पंजाब नेशनल बैंक की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख