राजनीति

#रोजगार

June 9, 2025

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा इस दिन, शेड्यूल जारी- जानें पूरी डिटेल

16,000 अभ्यर्थी देंगे पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Police Constable Written Exam

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने जारी किया है। यह शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

कब होगी लिखित परीक्षा?

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 15 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ज्यादा जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: एक ही दिन ये दो बड़ी परीक्षाएं, उलझन में पड़े छात्र- कौनसी परीक्षा दें, कौनसी नहीं

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बारे में उम्मीदवारों को e-मेल और SMS के जरिए भी सूचित कर दिया गया है।

इन बातों का रखें ध्यान

लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को दो बातों का खास ख्याल रखना होगा। जैसे कि-

  • एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी
  • एक ID-फ्रूफ

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तप रहे पहाड़, लू चलने की चेतावनी जारी- जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

कितने युवा देंगे लिखित परीक्षा?

विदित रहे कि, ऐसा पहली बार हो रहा है कि हिमाचल पुलिस कांसस्टेबल की भर्ती हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए करीब 1.29 लाख युवाओं ने आवेदन किया था- जिसमें 90 हजार पुरुष और 39 हजार महिला वर्ग शामिल हैं। इनमें से 16 हजार युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट पास किया है- यानी 16,000 युवा लिखित परीक्षा देंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

बता दें कि पुलिस विभाग में कांस्टेबल के लिए 1088 पदों के लिए भर्ती करवाई जा रही है। इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा अलग-अलग जिलों अलग-अलग तिथियों में करवाई गई। इन 1088 पदों में से 708 पद पुरुषों और 380 पद महिलाओं के भरे जाएंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख