#रोजगार
July 10, 2026
हिमाचल पुलिस भर्ती : 740 कांस्टेबलों के भरे जाएंगे पद, एक क्लिक में यहां जानें सबकुछ
कांस्टेबल (पुरुष)– 491 पद और कांस्टेबल (महिला)– 249 पद भरे जाएंगे
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 740 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। जिसमें-
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई, 2026 यानी आज दोपहर 12:01 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त, 2026 को रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक स्वतः बंद हो जाएगा और किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के अंतर्गत **₹20,200 से ₹64,000 तक का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
आयोग ने भर्ती विज्ञापन में विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए पदों का विस्तृत विवरण भी जारी किया है। इनमें-
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, ईमेल अथवा किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। विशेष रूप से-
आयोग ने कहा है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही और सत्यापित दर्ज करें। अगर कोई अभ्यर्थी साइबर कैफे या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन करता है, तो अंतिम सबमिट करने से पहले आवेदन पत्र में दर्ज प्रत्येक जानकारी की स्वयं जांच अवश्य कर ले। गलत, अधूरी या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए सरकारी सेवा में शामिल होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और भर्ती से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।