#रोजगार

November 29, 2024

हिमाचल में सरकारी नौकरी का मौका, हाईकोर्ट में भरे जाए 187 पद; जानें डिटेल

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों 150 से भी अधिक पदों भर्ती होने जा रही है। इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में सरकारी नौकरी का इंजतार कर रहे युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन भर्तियों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

कहां भरे जाएंगे पद और कितने

बेरोजगार युवाओं को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी करने का मौका मिलेगा। हिमाचल हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के 187 पदों पर भर्ती होगी।

कब से कर सकेंगे आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2024 से शुरू होगी। जो कि 31 दिसंबर 2024 तक चलेगी। यानी 187 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा विनीत सेना में बना कप्तान, माता-पिता ने कंधे पर सजाए स्टार

क्या रहेगी आयु सीमा

  • हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जा रहे 187 पदों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है।
  • इसमें अनारक्षित और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन वर्ग में आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 के बीच होनी चाहिए।
  • इसी तरह से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 के बीच तय की गई है।
  • वहीं सरकारी नौकरी में सेवारत वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 निर्धारित की गई है।

किन श्रेणियों में होगी भर्ती

  • हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाने वाले 187 पदों में सबसे अधिक पद क्लर्क के भरे जाएंगे। क्लर्क के 63 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें 49 पद नियमित और 14 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।
  • इसी तरह से स्टेनोग्राफर के कुल 52 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 22 पद रेगुलर और 30 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।
  • इसके अलावा छह अन्य पद रेगुलर के आधार पर भरे जाएंगे।
  • चपरासी के 66 पदों पर भी भर्ती होगी। जिसमें 64 पद रेगुलर और दो पद डेली वेजेस पर भरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल को विशेष औद्योगिक पैकेज- परिवहन सब्सिडी योजना पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री, जानें

कितना मिलेगा वेतन

विभिन्न श्रेणियों में भरे जाने वाले पदों का वेतन भी अलग अलग होगा। चयनित अभ्यर्थियों को पे मेट्रिक 18 हजार से 81200 तय किया गया है।

कब तक कर सकेंगे आवेदन

हिमाचल हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के लिए 30 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। हाईकोर्ट में नौकरी के इच्छुक युवा 31 दिसंबर तक रात 11:59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

भर्ती से संबधित नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें... 

https://hphighcourt.nic.in/pdf/Final_Advt_DJ_29112024.pdf
हिमाचल हाईकोर्ट में निकली भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख