#रोजगार
March 2, 2026
हिमाचल में बेरोजगार युवाओं के लिए बंपर भर्ती, 23 हजार मिलेगी सैलरी जानें पूरी डिटेल
कितने पदों पर होगी भर्ती जानिए
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हमीरपुर जिले में एक विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा।
बता दें कि SIS इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 100 पदों के लिए 12 मार्च को उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक के मौके पर मौ*त; गुरुद्वारे से माथा टेक लौट रहे थे घर
उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर के प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता-
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 12 घंटे ड्यूटी करने पर 19,500 से 23,500 और वेचन मिलेगा और 8 घंटे की ड्यूटी करने पर 14,500–17,500 रुपये रुपये हर माह वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार वाले दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जैसे कि-