#रोजगार
June 18, 2026
हिमाचल में सरकारी प्रोफेसर बनने का मौका : 373 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। रोजगार की तलाश में भटक रहे पढ़े-लिखे युवाओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग में करियर बनाने का सुनहरा मौका आया है।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग HPPSC ने कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर (जॉब ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इस संबंध में HPPSC ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
आयोग ने 373 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई, 2026 मंगलवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया बीते कल से शुरू हो गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया में आयोग द्वारा विभिन्न पदों को भरा जाएगा। जिसमें-
इसके अलावा 22 से अधिक विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संगीत, नृत्य और दर्शनशास्त्र सहित कई विषयों में भी रिक्तियां घोषित की गई हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 35 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। भर्ती संबंधित अधिक जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
जानकारी के अनुसार, आयोग द्वारा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जुलाई महीने के तीसरे हफ्ते में आयोजित की जा सकती है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर OTR वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।