#रोजगार

September 8, 2024

हिमाचल: यहां आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं ओवदन

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर अपना आवदेन जमा करवा सकती हैं। आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है।

कितने भरे जाएंगे पद?

बाल विकास परियोजना नूरपुर के अतंर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 26 पद भरे जाएंगे। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच और आंगनबाड़ी सहायिका के 21 पद शामिल हैं। यह भी पढ़ें: किसान की बेटी बनेगी डॉक्टर, NEET 2024 परीक्षा में प्रदेश भर में पाया दूसरा स्थान

क्या रहेगी आयु सीमा?

आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल से अमृतसर जा रही बस रास्ते में पलटी, डेढ़ दर्जन लोग थे सवार

कब होंगे साक्षात्कार?

नूरपुर के कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।

कैसे कर सकते हैं आवदेन?

इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपने दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन करने वाली महिला उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए। यह भी पढ़ें: मां-बाप को अकेला छोड़ गया 27 वर्षीय युवक, HRTC बस से टकराई थी बाइक

कहां भरे जाएंगे पद?

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद इन आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे-
  • ग्राम पंचायत पुंदर के आंगनबाड़ी केंद्र सत्यारा
  • नगर परिषद नूरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र नुरपुर 6
  • ग्राम पंचायत ग्योरा के आंगनबाड़ी ग्योरा 2
  • गहीं
  • गहीलगोड़ की लगोड़

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद इन आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे-

  • ग्राम पंचायत कोपड़ा के कोपड़ा
  • ठेहड़ 1
  • ग्राम पंचायत नागनी के नागनी
  • रिना
  • धनेटी गारला के सनेका
  • छतरोली के छतरोली 1
  • भलेटा के काथल 1
  • खेल के हंगेरा
  • पंदरेड़ के पंदरेड़
  • ठाणा
  • ग्राम पंचायत थोड़ा गलोड़
  • जटोली
  • चकवन वासा
  • नागाबाड़ी के राजा का बाग 1
  • उप्परली खन्नी के उप्परली खन्नी 1
  • उप्परली खन्नी 3
  • बदूही के बदूही 1
  • भलूण के वारल
  • ममूहगुरचाल के मेहला
  • ग्राम पंचायत सदवां के सदवां
  • ग्राम पंचायत ठेहड के छौ

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख