#रोजगार
June 27, 2026
हिमाचल में 10वीं पास के लिए नौकरी : हर महीने मिलेगी अच्छी-खासी सैलरी के साथ कई सुविधाएं
पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी ले सकती हैं साक्षात्कार में भाग
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
इस साक्षात्कार में पंजाब के लुधियाना स्थित वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड द्वारा 100 पदों को भरा जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी है।
कंपनी द्वारा इस साक्षात्कार में मंडी जिला रोजगार कार्यालय द्वारा मशीन ऑप्रेटर और पैकेजिंग एसोसिएट/सुपरवाइजर के लिए पदों का चयन किया जाएगा। ये साक्षात्कार जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें कि-
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क से नदी में समाई कार, 3 लोगों की मौके पर मौ.त
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं या 12वीं पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इस साक्षात्कार में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी भाग ले सकती हैं।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। युवाओं के पास आवेदन करने के लिए महज आज शाम तक का समय बचा है।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा। चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान 13,486 रुपए प्रतिमाह का मानदेय मिलेगा। जबकि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 8 घंटे की ड्यूटी पर 15,483 रुपए का मासिक वेतन तय किया गया है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी। जैसे कि-
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-