#रोजगार
April 8, 2026
हिमाचल में सरकारी शिक्षक बनने का मौका : 399 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की किए जाएंगे स्वीकार
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शिक्षा विभाग के तहत CBSE से संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है।
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विषयों के कुल 390 पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन सिर्फ राज्य चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
यह भर्ती चार प्रमुख विषयों के लिए कुल 390 पदों की संख्या तय की गई है। इनमें-
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। ये नियुक्तियां योजना आधारित होंगी और सेवा से जुड़ी सभी शर्तें विभाग द्वारा तय नियमों के अनुसार लागू होंगी। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 13 अप्रैल 2026 से 4 मई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न वर्गों का ध्यान रखा गया है। सामान्य वर्ग के साथ-साथ आर्थिक रूप से EWS, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण लागू रहेगा। इसके अलावा BPL और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित श्रेणियों के लिए भी अलग प्रावधान रखा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी आरक्षण नियम राज्य सरकार की नीति के अनुरूप ही लागू किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।