#हिमाचल

April 8, 2026

हिमाचल में BJP का मास्टर स्ट्रोक: सत्ता में आते ही लागू करेगी UCC, एक राष्ट्र-एक चुनाव को भी समर्थन

नाव से पहले भाजपा का बड़ा प्लान, UCC और रोजगार पर फोकस

शेयर करें:

 bjp himachal

मंडी। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश देते हुए भाजपा ने साफ कर दिया है कि अगर प्रदेश में उसकी सरकार बनती है, तो यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा। यह अहम फैसला मंडी में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया, जहां कई बड़े राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए।

UCC और एक राष्ट्र-एक चुनाव को समर्थन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भाजपा हिमाचल में सत्ता में आने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेगी। इसके साथ ही पार्टी केंद्र सरकार के एक राष्ट्र-एक चुनाव प्रस्ताव को भी पूरा समर्थन देगी।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार, पुनर्नियुक्ति; नई भर्तियों का रास्ता साफ

युवाओं को रोजगार और विकास पर जोर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और विकास कार्यों को तेज करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे राज्य होने के बावजूद हिमाचल को केंद्र से लगातार सहयोग मिला है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का अपाहिज सिस्टम : व्हील चेयर पर पड़े शख्स को बताया मु.र्दा- पेंशन भी की बंद

CM सुक्खू को खुली चुनौती

अनुराग ठाकुर ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भाजपा पर धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर इन आरोपों में सच्चाई है तो ठोस आंकड़े सामने रखें। साथ ही दावा किया कि असम में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।

कार्यसमिति में पारित हुआ राजनीतिक प्रस्ताव

प्रदेश BJP उपाध्यक्ष विपिन परमार ने बताया कि कार्यसमिति में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, घोटालों और जनविरोधी नीतियों के आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रांसपोर्टर की हड़ताल ने बिगाड़े हालात, वाहनों के थमे पहिये; लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक के जरिए भाजपा ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले चुनावों में वह बड़े मुद्दों और आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरने वाली है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख