#रोजगार

September 28, 2024

हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 100 पद, 25 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन

शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला हमीरपुर के उपरोजगार कार्यालय बड़सर में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को अच्छा-खासा वेतन भी दिया जाएगा।

कब और कौन कंपनी लेगी साक्षात्कार?

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे ये साक्षात्कार एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें: अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, एक क्लिक में देखे छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

कितने भरे जाएंगे पद?

कंपनी द्वारा साक्षात्कार में भाग लेने आए युवाओं का चयन कर सिक्योरिटी गार्ड्स और सुपरवाइजरों के 100 पदों को भरा जाएगा। इस साक्षात्कार में महिला और पुरुष दोनों ही भाग ले सकते हैं।

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। युवाओं की उम्र 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें: बाहरा यूनिवर्सिटी रैगिंग मामले में छठी गिरफ्तारी, हॉस्टल वार्डन भी अरेस्ट

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इस साक्षात्कार में 10वीं पास, 12वीं पास या स्नातक पास उम्मीदवार पात्र होंगे।

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने आने वाले युवाओं के लिए कंपनी की ओर से कुछ शर्तें रखी गई हैं। जैसे कि-
  • उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
  • महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सचिवालय कर्मचारी महासंघ की सख्त चेतावनी- ना दबाव में आएंगे, ना पीछे हटेंगे

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए जाएंगे। इसके बाद नौकरी के दौरान उन्हें 12 हजार से 25 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

क्या लाना होगा साथ?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं को साक्षात्कार वाले दिन कुछ दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। जैसे-
  • 8वीं की मार्कशीट
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट/डिग्री
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रिहायशी प्रमाण पत्र
  • बायोडाटा की कॉपी
  • हिमाचल निवासी प्रमाण पत्र
पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख