#रोजगार

July 19, 2024

हिमाचल: सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, इस विभाग में भरे जा रहे 4 हजार पद

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उपचुनाव के खत्म होने के बाद सुक्खू सरकार विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने जा रही है। इसी कड़ी में 12 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में भी कई पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई थी। अब इस सब के बीच ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि विभाग में चार हजार पदों को भरा जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने किया खुलासा

पंचायत राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह खुलासा करसोग के चुराग में 4.52 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले खंड विकास कार्यालय चुराग की आधारशिला रखने के बाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बचनबद्ध है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग में चार हजार पदों पर भती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बस ने टिप्पर को मारी जोरदार टक्कर, अंदर बैठे थे करीब 30 लोग

पंचायत सचिव से लेकर पंचायत चौकीदार हर वर्ग की हो रही भर्ती

यह भर्ती विभाग में विभिन्न श्रेणियों में की जा रही है। जिसमें पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, जूनियर इंजीनियर, ऑडिटर, लिपिक, चपरासी व पंचायत चौकीदार के रूप में यह चार हजार पद भरे जाएंगे। यह भी पढ़ें: कभी गांव में चराए थे मवेशी, अब भारतीय सेना में हैं कमांडिंग ऑफिसर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार का वादा किया है, जो हर हाल में पूरा किया जाएगा। पिछली कैबिनेट में भी हमने एक हजार से अधिक पदों को भरने की मंजूरी दी है। यह एक हजार पद भी विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने लिया देवता का आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी का दो दिवसीय जन्मोत्सव समारोह के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग की पूजा अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें: HRTC की बैठक में बड़े फैसले: महिलाओं के बस किराए और नई बसों के बारे में यहां जानें कैबिनेट मंत्री पहली बार मूल मांहूनाग मंदिर पहुंचे और जनसभा को भी संबोधित किया। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पंचायत भवन मांहूनाग निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया।

यह घोषणाएं भी कीं

इसके अलावा मंत्री ने खेल मैदान के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए और मंदिर समिति को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। वहीं चुराग पंचायत में गेस्ट हाउस निर्माण करने के लिए उचित धन राशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। चुराग में महिला मंडल को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 10 हजार रुपए देने की भी घोषणा की गई।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख