#रोजगार
August 20, 2026
हिमाचल में 500 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, यहां जानें सबकुछ
आवेदन करने के लिए महज कल तक का समय बचा है
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सोलन जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आपको बता दें कि मॉडल करियर सेंटर सोलन की ओर से आयोजित कैंपस इंटरव्यू में किचन हेल्पर और स्टुअर्ड के कुल 500 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ये रिक्तियां दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बैंगलोर में उपलब्ध हैं।
इन पदों के लिए साक्षात्कार योग्य उम्मीदवारों के लिए 22 अगस्त 2026, शनिवार को सुबह 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन मॉडल करियर सेंटर सोलन, डिफेंस हॉस्पिटल जटोली के नजदीक स्थित जिला रोजगार कार्यालय में होगा।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इस साक्षात्कार में 12वीं पास युवा भी भाग ले सकते हैं। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी है। उन्होंने युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। युवाओं के पास आवेदन करने के लिए महज कल तक का समय बचा है।
चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान भी उम्मीदवारों को भोजन और रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को हर महीने के अच्छी-खासी सैलरी के साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-