#रोजगार
August 10, 2026
हिमाचल में 1200 पदों पर भर्ती : हर महीने मिलेगी एक लाख से ज्यादा सैलरी, जानें सबकुछ
विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के पास विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मंडी जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
आपको बता दें कि ITI डिप्लोमा होल्डर युवाओं को दुबई में रोजगार पाने का शानदार मौका है। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने दुबई की लक्सरिज बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी में युवाओं को नौकरी देने का जिम्मा उठाया है।
इस साक्षात्कार में कंपनी द्वारा 1200 पद भरे जाएंगे। जिसमें-
यह साक्षात्कार 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सरकाघाट में आयोजित किया जाएगा। इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के पास ITI डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें आठ घंटे ड्यूटी करने पर 28 हजार से एक लाख दस हजार तक मासिक वेतन दिया जाएगा। ओवरटाइम करने के एक्सट्रा पैसे मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी द्वारा-
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। युवाओं की उम्र 22 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना होगा। जैसे कि-