#रोजगार
March 6, 2026
हिमाचल में दसवीं फेल के लिए भी नौकरी : 24 हजार तक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन
19 से 40 वर्ष उम्र के युवा ले सकते हैं साक्षात्कार में भाग
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हमीरपुर जिले में एक विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा।
बता दें कि SIS इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ढाबे में खाना खाते वक्त शख्स के गले में फंसी हड्डी, बिगड़ी हालत- चंद मिनटों में हुई मौ.त
ये साक्षात्कार12 मार्च, 2026 (गुरुवार) को उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर ने दी है।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता-
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 12 घंटे ड्यूटी करने पर 19,500 से 23,500 और वेतन मिलेगा और 8 घंटे की ड्यूटी करने पर 14,500–17,500 रुपये रुपये हर माह वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार वाले दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जैसे कि-