#हादसा

August 20, 2026

हिमाचल BREAKING: टनल में ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोगों की मौ..त- 2 की हालत नाजुक

आमने-सामने हुई दोनों ट्रकों की टक्कर

शेयर करें:

two trucks overtaking hanogi tunnel manali kiratpur fourlane mandi road himachal police

मंडी। हिमाचल प्रदेश में सुबह के वक्त एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान हनोगी टनल के भीतर अचानक जोरदार टक्कर की आवाज गूंजी।

टनल में दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत

जब दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए और कुछ ही पल में टनल के अंदर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले दो दिन भारी बारिश : आज 5 जिलों में अलर्ट जारी, 1 हजार करोड़ की संपत्ति तबाह

दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर

जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह हुआ। एक ट्रक मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक कुल्लू से मंडी की ओर आ रहा था। इसी दौरान हनोगी टनल के अंदर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों को काफी नुकसान पहुंचा।

हादसे में 3 लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडी अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से एक घायल की हालत नाजुक बनी थी, जिसकी मौत का समाचार प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 10वीं के छात्र की मौ**त - पांच साल से किसी और के घर साथ रह रहा था, जांच में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की आशंका

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग को माना जा रहा है। हालांकि, दोनों ट्रकों की टक्कर आखिर किस परिस्थिति में हुई, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। टनल के अंदर दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही होती है, ऐसे में हादसे के बाद कुछ समय के लिए यहां यातायात भी प्रभावित हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी भी मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के पीछे तेज रफ्तार या ओवरटेकिंग की कितनी भूमिका रही। फिलहाल पुलिस ने मृतकों और घायलों की पहचान से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख