#अपराध

September 19, 2026

हिमाचल में टैक्सी से मिला लाखों का चिट्टा, पंजाबी महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ली थी टैक्सी की तलाशी

शेयर करें:

two men women chitta smugglers taxi car kangra road police checking

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक टैक्सी से लाखों रुपये का चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई शाहपुर थाना क्षेत्र में नूरपुर-गग्गल न्यू फोरलेन मार्ग पर मंझग्रां बस स्टैंड के पास की गई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ के साथ टैक्सी को भी कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अब नहीं चलेगी सिफारिश... जहां भेजा जाएगा, वहीं करनी होगी डॉक्टरों-नर्सों को ड्यूटी

तस्करों तक कैसे पहुंची पुलिस?

पुलिस के अनुसार CIA टीम को क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मंझग्रां बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की और आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ऑल्टो K-10 टैक्सी नंबर HP-01D-0743 को जांच के लिए रोका गया। वाहन में दो पुरुष और एक महिला सवार थे।

 

No photo description available.

टैक्सी से मिला लाखों का चिट्टा

तलाशी के दौरान पुलिस को तीनों के कब्जे से कुल 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चिट्टे की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ और टैक्सी को अपने कब्जे में लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

May be an image of one or more people and headscarf

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति और 18 वर्षीय बेटी सात दिन से गायब, सड़क किनारे मिली पिकअप- पत्नी को शक...

आरोपियों की पहचान

  • देवी सिंह (34) निवासी मझेड़ा, कांगड़ा
  • अजय कुमार (36) निवासी शौकणी दा कोट, धर्मशाला
  • महिला (36) निवासी डुगवाला, अमृतसर

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी राहत : नई नौकरी में नहीं कम होगा वेतन

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले को लेकर शाहपुर पुलिस थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी।

 

 

किस बड़े नेटवर्क का हिस्सा?

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों का नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले किसी बड़े नेटवर्क से संबंध है या नहीं। पुलिस जांच में इस मामले के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए महिलाओं के इस्तेमाल के एंगल को भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल मर्ड**र केस में ट्विस्ट : भाई-भाभी जेल में बंद, पुलिस को जिंदा मिला मदन

अलग-अलग तरीके अपना रहे तस्कर

पुलिस का मानना है कि तस्करी से जुड़े लोग जांच से बचने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने नाकाबंदी, वाहन जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर निगरानी बढ़ाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। मामले की जांच के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख