शिमला। हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। सूबे में अब राशन कार्ड धारक डिपुओं से सस्ते दामों में जरूरत के हिसाब से तेल खरीद सकते हैं। इस बारे में सुक्खू सरकार ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
सस्ते दाम में मिलेगा तेल
जैसा कि हम सब जानते हैं इन दिनों त्यौहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में तेल का सस्ते दामों में मिलना महंगाई की मार झेल रहे हिमाचल के 19 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को राहत देगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बजरी लेकर जा रहा ट्रैक्टर बीच सड़क पलटा, नीचे आ गए तीन लोग
जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं तेल
जानकारी के अनुसार, प्रदेश के राशन कार्ड धारक डिपुओं से बाजार से कम रेट में तेल खरीद सकते हैं। राशन कार्ड धारकों को डिपुओं में अब उनकी जरूरत के हिसाब से सस्ते भाव में सरसों का तेल मिलेगा।
राशन कार्ड धारकों को मिली राहत
विदित रहे कि, अभी सुक्खू सरकार एक राशन कार्ड पर दो लीटर तक सरसों का तेल दे रही है। जिसमें APL और BPL राशन कार्ड धारकों को सरसों का तेल 123 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलता है। टैक्स पेयर कार्ड धारकों को सरसों का तेल 129 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मजदूरी का काम करता था लाल, घर की छत से गिर गया
बाजार से सस्ते दाम
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को डिपुओं में आटा, चावल, तेल, नमक और तीन तरह की दालें बाजार से सस्ते रेट पर मिलती हैं। वहीं, अब सुक्खू सरकार ने राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। अब राशन कार्ड धारक डिपुओं से अपनी जरूरत के हिसाब से तेल खरीद सकते हैं।