#हादसा
July 2, 2026
हिमाचल: पहाड़ी से गिरे पत्थर ने ले ली HRTC कंडक्टर की जा.न, दो दिन में दूसरा बड़ा हा.दसा
बस रोक कर हाथ मुंह धोने उतरे थे चालक और परिचालक, अचानक हो गया हा.दसा
शेयर करें:

केलंग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के बीच पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के एक परिचालक की मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कंडक्टर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही पहाड़ों से पत्थर गिरने और लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले दो दिनों के भीतर इस तरह की घटनाओं में यह दूसरी मौत है, जिसने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा और आवाजाही को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी केलांग डिपो में कार्यरत परिचालक ज्ञान सिंह नियमित रूट पर ड्यूटी के दौरान सुबह के समय बस के चालक के साथ म्याड़ घाटी क्षेत्र में रुके थे। बस को एक प्राकृतिक जल स्रोत के समीप रोका गया था, जहां चालक और परिचालक हाथ-मुंह धोने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर तेजी से नीचे आया और सीधे ज्ञान सिंह के सिर पर जा लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू और डिप्टी सीएम के गृह जिलों में दौड़ेंगी HRTC की सबसे अधिक नई इलेक्ट्रिल बसें, जानें कारण
मृतक ज्ञान सिंह मंडी जिला की जोगिंद्रनगर तहसील के लडभड़ोल क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वह लंबे समय से एचआरटीसी में अपनी सेवाएं दे रहा था। उसकी आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही परिवार, सहकर्मियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एचआरटीसी अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी से गिरा पत्थर सीधे परिचालक के सिर पर लगा था, जिससे उसकी जान चली गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ 6 लोगों की मौ*त, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाओं में तेजी आई है। दो दिन पहले मंडी जिले में भी एक महिला की मौत पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से हुई थी। महिला अपने परिवार के साथ यात्रा पर निकली थी और रास्ते में वाहन से उतरने के दौरान यह हादसा हुआ था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पर्वतीय क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 28 साल के युवक की ह*त्या, मंदिर परिसर में इस हाल में मिली देह, मचा हड़कंप
हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। लगातार हो रही वर्षा के चलते जगह-जगह भूस्खलन, चट्टानें गिरने और सड़कों के बाधित होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है और प्रशासन को बार-बार राहत एवं बहाली कार्य चलाने पड़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दौरान पहाड़ों की मिट्टी और चट्टानें कमजोर हो जाती हैं, जिससे पत्थर गिरने और लैंडस्लाइड का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ग्राहक भूला सोने और नकदी से भरा पर्स- ढाबा मालिक का नहीं डोला ईमान, सुरक्षित लौटाया
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों को पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है।