#अपराध

September 18, 2026

हिमाचल पुलिस ने बस में धरा रोहित : पिट्ठू बैग में भरा था ढेर सारा चिट्टा

बालूगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

शेयर करें:

Heroin Seizure NDPS Act

शिमला। राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच एक बस यात्री के पास से कथित तौर पर चिट्टा बरामद होने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस की एक विशेष सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोलन की तरफ से शिमला आ रही बस को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बस में बैठे एक युवक के पिट्ठू बैग से पारदर्शी पाउच बरामद हुआ, जिसमें चिट्टा था।

गुप्त सूचना के बाद बस को रोका

मिली जानकारी कर अनुसार, पुलिस की एक विशेष सेल की टीम गुरुवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बस के जरिए सोलन की ओर से शिमला आ रहा है और उसके पास कथित तौर पर चिट्टा मौजूद है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर गिरी आसमानी बिजली : धमाके से फटा घर में रखा TV, एक की मौ*त

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने संभावित मार्ग पर निगरानी बढ़ाई और सोलन की तरफ से शिमला आने वाली बस को जांच के लिए रोका। इसके बाद बस में मौजूद यात्रियों की जांच की गई।

पिट्ठू बैग में मिला पारदर्शी पाउच

तलाशी के दौरान पुलिस की नजर एक सीट पर बैठे रोहित निवासी किन्नौर के पिट्ठू बैग पर गई। पुलिस के अनुसार, बैग की जांच करने पर उसमें एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच मिला। पाउच के भीतर हल्के भूरे रंग के पदार्थ की दो डलियां बरामद होने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल नंबर की बोलेरो पर ‘हवाबाजी’ पड़ी भारी- लिखा था ‘किडनैपिंग कार’, पुलिस ने काटा चालान

पुलिस ने पदार्थ को कब्जे में लेकर उसका वजन किया, जो करीब 10 ग्राम बताया गया है। साथ ही 31 वर्षीय रोहित को गिरफ्तार किया गया। बरामद पदार्थ की पहचान पुलिस ने चिट्टा या हेरोइन के रूप में की है।

बालूगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत केस

मामले को लेकर पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस जांच का अगला महत्वपूर्ण पहलू यह पता लगाना है कि आरोपी के पास कथित तौर पर बरामद चिट्टा कहां से आया था और इसे शिमला में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस में फिर छिड़ी जंग, अपनी ही पार्टी पर से जगत नेगी नाराज- उठाए कई सवाल

इसके लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ के अलावा उसके संपर्कों और संभावित लेन-देन से जुड़ी जानकारियों की भी पड़ताल कर सकती है। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

नशे की सप्लाई पर पुलिस की नजर

शिमला में पुलिस की ओर से नशीले पदार्थों की तस्करी और सप्लाई के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बसों और सार्वजनिक परिवहन के जरिए नशीले पदार्थों की आवाजाही रोकना भी पुलिस के लिए चुनौती है, क्योंकि ऐसे माध्यमों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना एक स्थान से दूसरे स्थान तक आते-जाते हैं।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। बरामद पदार्थ की सप्लाई चेन तथा इसके स्रोत से जुड़ी जानकारी जांच आगे बढ़ने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख