#हिमाचल
June 15, 2025
कमरुनाग मंदिर में VVIP कल्चर को लेकर हंगामा : MLA के लिए 4 घंटे रोका ट्रैफिक, पुलिस से नाराज दिखी पब्लिक
श्रद्धालुओं ने कहा - जब वोट चाहिए होते हैं तब पांव पकड़ते हैं, अब दर्शन को तरसा रहे हैं
शेयर करें:

मंडी । हिमाचल के मंडी जिला के बड़ा देव कमरुनाग मंदिर में सरनाहुली उत्सव चल रहा है और यही वजह है कि कमरुनाग और शिकारी माता मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है। इसी बीच बीते कल यानी शनिवार को VVIP मूवमेंट के चलते श्रद्धालु गु्स्से में आ गए। वजह थी लंबे समय तक की इंतजारी, जिसके बाद मौके पर आकर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा था।
सरनाहुली मेले के एक दिन पहले ही लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ा, लेकिन VVIP मूवमेंट के चलते पुलिस ने सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक श्रद्धालुओं की गाड़ियों को बीच रास्ते में ही रोक दिया।
यह भी पढ़ें : केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश : पायलट और मासूम समेत 5 लोगों ने त्यागे प्राण, मौके पर NDRF की टीमें
श्रद्धालुओं का आक्रोश पुलिस पर फूटा
भीषण गर्मी और तेज़ धूप में फंसे श्रद्धालुओं का गुस्सा देखते ही बन रहा था। बच्चे, महिलाएं, बुज़ुर्ग और बाहर से आए सैलानी सभी घंटों तक भूखे-प्यासे सड़कों पर खड़े रहे। जब उन्हें पता चला कि कुछ विधायक दर्शन को निकले हैं, इसलिए ट्रैफिक रोका गया है तो लोगों ने मंदिरों में वीवीआईपी कल्चर के खिलाफ जमकर नाराज़गी जताई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी : तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश बढ़ाएगी परेशानी
वोट लेने आते हैं तो पांव पकड़ते हैं- श्रद्धालु़
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेताओं को दर्शन के लिए आसान रास्ता चाहिए, जबकि आम जनता को घंटों सड़कों पर इंतजार करना पड़ रहा है। कई श्रद्धालु कैमरे पर यह कहते सुने गए जब वोट लेने आते हैं, तो घर-घर आते हैं, अब दर्शन के लिए इन्हें रास्ता चाहिए तो जनता को रोक रहे हैं। क्या ये मंदिर उनके निजी घर हैं?
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जुआ खेलता पकड़ा गया सरकारी कमेटी का सदस्य, BJP ने मचाया जमकर बवाल
बच्चों और बुजुर्गों के लिए बना बड़ा संकट
गाड़ियों में फंसे लोगों में कई ऐसे बुजुर्ग और छोटे बच्चे थे जिन्हें गर्मी और भीड़ के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच तीखी बहस भी हुई। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें लोग मंदिर में सब बराबर का नारा लगाते दिख रहे हैं।
SP ने दी सफाई
मंडी की SP साक्षी वर्मा ने कहा कि ट्रैफिक कुछ देर के लिए रोका गया था ताकि विधानसभा की कमेटी सुरक्षित दर्शन कर सके। उन्होंने 4 घंटे तक ट्रैफिक रोकने की बात को गलत बताया और कहा कि मेले की वजह से भीड़ अधिक थी, इसलिए मार्ग बाधित हुआ।