राजनीति

#हिमाचल

March 18, 2024

हिमाचल: दो मासूम बच्चों सहित विवाहिता लापता, पति बोला-तांत्रिक ने किया अगवा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal mandi married woman two child missing tantrik kidnapped
मंडी। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में आज भी लोग शातिर बाबाओं के चक्कर में फंस जाते हैं। यह शातिर लोग तंत्रमंत्र के नाम पर ना सिर्फ लोगों को लूट रहे हैं, बल्कि कई बार तो गलत कृत्य को भी अंजाम दे देते हैं। कुछ इसी तरह का एक मामला हिमाचल के मंडी जिला से सामने आया है। यहां एक विवाहिता तंत्रमंत्र के चक्कर में फंस कर अपने दो साल के मासूम बच्चों के साथ कहीं गायब हो गई है।

तांत्रिक पर अगवा करने का आरोप

महिला के परिजनों ने क्षेत्र के एक तांत्रिक पर विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों के अपहरण का शक जाहिर किया है। परिजनों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कर सहयोग मांगा है। परिजनों के अनुसार 35 वर्षीय सुमन अपने 10 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ कहीं गायब हो गई है। महिला के गायब होने से पूरे क्षेत्र सनसनी फैल गई है।

10 और 6 साल के हैं बच्चे

परिजनों के अनुसार सुमन शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के बाद अपने बेटे और बेटी के साथ जोगिंद्रनगर से लापता हुई है। उसकी आखिरी लोकेशन चंडीगढ़ में ट्रेस की गई थी, लेकिन उसके बाद से उसका फोन भी बंद आ रहा है। जिसके चलते अब महिला से संपर्क नहीं हो रहा है। विवाहिता के पति सोनू ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल- 37 वर्षीय शख्स को आउटसोर्स पर मिली थी नौकरी, गाड़ी पलटी-चली गई जान

पत्नी की तलाश में मारा मारा भटक रहा पति

सोनू ने सुकाबाग के पास ही एक तांत्रिक पर उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को अगवा करने के आरोप लगाए हैं। वहीं सोनू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: पिकअप-बाइक में जोरदार टक्कर, मां-बाप ने खोया 21 वर्षीय जवान बेटा पुलिस ने जोगिंद्रनगर के गुगली खड्ड के पास किराये के घर और चौंतड़ा के सुकाबाग में एक मंदिर में दबिश देकर कुछ जानकारियां भी जुटाईं। बीते 72 घंटे के अधिक समय के बाद भी विवाहित और बच्चों का सुराग ना मिलने से परिजन काफी परेशान हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला और दो बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने टीमें बनाकर जोगिंद्रनगर क्षेत्र के कुछ संभावित स्थानों में दबिश भी दी है और जानकारी जुटाई है। उन्होंने लोगों से तंत्रमंत्र के चक्कर में ना पड़ने की अपील की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: पिकअप में छिपा रखा था 40 लाख का चिट्टा, चार तस्कर किए अरेस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख