#हिमाचल

March 19, 2024

हिमाचल: 16 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, एक नहीं बल्कि दो लोग हैं आरोपी

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की बढ़ती संख्या अपने आप में काफी परेशान करने वाली है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला सूबे के कुल्लू जिले से सामने आया है। जहां दो आरोपियों द्वारा किए गए गुनाहों की सजा अब एक 16 वर्षीय लड़की को भुगतनी पड़ेगी।

दो लोगों ने की 16 वर्षीय संग जबरदस्ती

ख़बरों के अनुसार कुल्लू जिले की ही रहने वाली 16 वर्षीय लड़की प्रेग्नेंट हो गई है। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस के पास पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है और दो लोगों के ऊपर उसकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।

3 महीनों से लड़की की इज्जत लूट रहे थे आरोपी

पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए लड़की की मां ने बताया कि दोनों आरोपी बीते तीन माह से उसकी बेटी का यौन शोषण कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने लड़की को इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रखी थी। मगर अब जब उन्हें सच का पता चला गया है तो वह आरोपियों के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची हैं।

एसपी ने कहा- भरोसा रखो न्याय मिलेगा

वहीं, पीड़ित लड़की की मां द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया गया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा है कि पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने नाबालिग लड़की को इंसाफ दिलाने का भरोसा भी दिया है।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख