राजनीति

#हिमाचल

January 20, 2025

हिमाचल में बिजली प्रोजेक्ट-घर पर गिरा हिमखंड, 9 लोग दफन-3 स्वर्ग सिधारे

"किन्नौर और लाहुल स्पीति में हिमस्खलन के कारण कई लोग दफन, तीन की मौत"

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Lahaul Spiti snow disaster

रिकॉन्गपिओ/काजा। हिमाचल में एक तरफ सड़क हादसे और अब दूसरी तरफ हिमस्खलन होने लगे हैं। ऐसा ही एक बड़ा हादसा हिमाचल के किन्नौर जिला में हुआ है। यहां एक बिजली परियोजना पर हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन गिरने से कई लोग बर्फ में दब गए थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा सोमवार करीब 1:00 बजे हुआ है। जिस वक्त ये हिमस्खलन हुआ उस समय सभी मजदूर दोपहर का खाना खा रहे थे। वहीं ऐसा ही एक ग्लेशियर लाहुल स्पीति जिला के काजा में एक घर पर भी गिरा है। घर पर ग्लेशियर गिरने से परिवार के चार लोग इसमें दफन हो गए थे। जिन्हें बाद में कड़ी मशकत से बचा लिया गया।

किन्नौर जिला के काफनू हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट पर हुआ हिमस्खलन

मिली जानकारी के अनुसार जनजातीय जिला किन्नौर के काफनू में स्थित काफनू हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट पर सोमवार दोपहर के समय अचानक से एक बड़ा ग्लेशियर आ गिरा। इस दौरान प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कई लोग बर्फ में दफन हो गए। जिसमें से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही किन्नौर की कटगांव पुलिस चौकी की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किए। बताया जा रहा है कि इस ग्लेशियर में 5 लोग दब गए थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों को हल्की चोटें लगी हैं।

पांच लोग हुए दफन, तीन की मौत

किन्नौर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हिमस्खलन में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हुई है। जिनकी पहचान 42 वर्षीय रिऊमन किन्ड़ो पुत्र मारविन किंडो गांव उरमी झारखंड, 45 वर्षीय विरमा उराव ग्राम कूचाटोले, 32 वर्षीय रतन लाल पुत्र मुन्ना ओराम ग्राम कूचाटोले झारखंड के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में 38 वर्षीय कृष्णा निवासी नेपाल, 43 वर्षीय चंद्र नाथ पुत्र टिप्पू राव निवासी लंवागे झारखंड घायल हुए हैं।

घायलों को भावानगर अस्पताल में किया भर्ती

जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर हिमस्खलन की चपेट में आने से घायल हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए भावानगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में काफनू हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

लाहुल के काजा में घर पर गिरा ग्लेशियर, चार लोग दफन

इसी तरह से लाहुल स्पीति जिला के काजा उपमंडल में भी भारी बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बीती आधी रात को एक घर पर बड़ा हिमस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है एक बडा ग्लेशियर देर रात करीब दो बजे लालूंग गांव के छेरिग अंगदुई पुत्र दोरजे तन्डुप के घर पर आ गिरा। जिससे घर के अंदर सो रहे अंगदुई उनकी पत्नी और तीन बच्चे इस ग्लेशियर में दफन हो गए। बताया जा रहा है कि अकेले अंगदूई ने पहले अपने आप को बर्फ से बाहर निकाला और फिर अपनी पत्नी और बच्चों को भी बर्फ से बाहर निकाला। फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख