राजनीति

#हिमाचल

January 20, 2025

हिमाचल: अचानक से फिसला मजदूर का पैर, सीधा भट्ठी में गिरा- नहीं बचे प्राण

कांगड़ा के देहरा में मजदूर की भट्ठी में गिरने से दर्दनाक मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kangra labour fallen furnace factory

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्थित कांगड़ा जिले से एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां स्थित पुलिस थाना देहरा के तहत पेश आए इस हादसे में एक मजदूर के तपती भट्ठी में गिर जाने के कारण मौत हो गई। मृतक शख्स औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में लगी एक गत्ता फैक्ट्री में काम कर अपने घर का खर्च चलाता था। मगर अब उसे मिली दर्दनाक मौत से उसके परिवार पर आर्थिक संकट के बादल छा गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक और महिला तस्कर हुई अरेस्ट: घर से बरामद हुई चिट्टे की खेप

अचानक से फिसला पैर और भट्ठी में जा गिरा 

सामने आई जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब सोमवार देर शाम को मजदूर फैक्ट्री में लगे बॉयलार पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह साथ लगती भट्ठी में जा गिरा। बताया गया है कि तपती भट्ठी में गिर जाने के कारण मजदूर की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, इस हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया।

ये रही जान गंवाने वाले शख्स की पहचान

हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जान गंवाने वाले शख्स का नाम अश्वनी कुमार था, जिसकी उम्र 58 साल थी। मृतक मूलरूप से नारी का रहने वाले बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पालमपुर मामला: इस कारण से टली लड़की की प्लास्टिक सर्जरी, कंगना ले रहीं अपडेट

हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है पुलिस

मामले की पुष्टि देहरा के डीएसपी अनिल कुमार के द्वारा की गई है। उन्होंने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस ने हादसे के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। साथ पुलिस की टीम फैक्ट्री प्रबंधन और साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास करने में जुटी हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख