#हिमाचल

March 9, 2024

हिमाचल: 17 वर्षीय लड़की के साथ जबरदस्ती करने वाला युवक अरेस्ट, लूटी थी..

शेयर करें:

नाहन। हिमाचल में हर दिन महिलाओं और युवतियों के साथ शारीरिक शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। शातिर लोग कभी झूठे प्यार के झांसे में फंसाकर तो कभी जबरन महिलाओं और युवतियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐेसे शातिर लोगों के झांसे में ज्यादातर नाबालिग लड़कियां फंस रही हैं और अपनी आबरू लूटा रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के सिरमौर जिला से सामने आया है।

सिरमौर के पच्छाद से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के पुलिस थाना पच्छाद के तहत एक 17 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। डरी सहमी नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाना पहुंचे और पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोलन जिला का रहने वाला है। जिसने नाबालिग के साथ जबरन यौन संबंध बनाए थे। बता दें कि बीते रोज शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस थाना पच्छाद में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि सोलन जिला के रहने वाले रवि कुमार ने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए।

शुक्रवार को दर्ज करवाई थी शिकायत

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया और आज यानी शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी शाया जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता आरोपी को अच्छी तरह से जानती थी।

रिमांड पर लिया जाएगा आरोपी

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विद्याचंद नेगी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें कि हिमाचल में हर दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। दुष्कर्म के बढ़ते मामले अपने आप में एक चिंता का विषय है। इन मामलों में ज्यादातर आरोपी नजदीक के या जान पहचान के ही होते हैं।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख